रायपुर। सरकार ने आज राज्य प्रशासनिक सेवा के तीन अफसरों का तबादला किया है। जारी आदेश के अनुसार जगन्नाथ वर्मा रायपुर के नए डिप्टी कलेक्टर होंगे। वो अभी बेमेतरा में थे।

वहीं इंदिरा देहारी को राजनांदगांव का संयुक्त कलेक्टर बनाया गया है। इंदिरा अभी बलौदाबाजार की संयुक्त कलेक्टर थी। वहीं सीपी बघेल पीएससी का डिप्टी एग्जाम कंट्रोलर बनाया गया है। सीपी बघेल अभी राजनांदगांव के संयुक्त कलेक्टर थे। अब वो छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के अपर परीक्षा नियंत्रक होंगे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  BREAKING NEWS : राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों के थोक में हुए तबादले, देखें सूची