धारवाड़। tempo and tipper collision in Karnataka कर्नाटक के धारवाड़ में शुक्रवार की सुबह एक भीषण सड़क हादसे में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई है। यह हादसा उस समय हुआ जब टेंपो ट्रैवलर और एक टिपर की टक्कर आपस में टक्कर हो गई। यह टक्कर इतनी भयंकर थी कि टिपर मैं बैठी दस महिलाओं और चालक की मौत हो गई है।

बताया जा रहा है कि जिन महिलाओं की मौत हुई हैं वे दावणगेरे में महिला क्लब से जुड़ी हुई थीं। ये सभी गोवा जा रही थीं। इस घटना में अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं और दो को हल्की चोट है। इन सबको हुबली में केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया हैए जहां इनका इलाज हो रहा है।

जिला पुलिस अधीक्षक कृष्ण कांत फिलहाल घटनास्थल पर हैं और यहां बचाव और राहत अभियान चल रहा है। धारवाड़ ग्रामीण पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

See also  सीएम बघेल ने की निर्वाचित महापौर, अध्यक्षों व पार्षदों से अपील, वार्ड और नगर के विकास की दिशा में गढ़ें नए सोपान

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…