रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के साथ-साथ लूट के मामले भी लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आज राजधनी रायपुर के लुटेरों ने लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है।

गौरतलब है कि बदमाशों ने मां कुदरगड़ी स्टील के कैशियर पर घातक हमला कर उनसे 20 लाख रुपये लूट लिए हैं। वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर उरला पुलिस पहुंच गई है।

20 लाख रुपये लेकर फैक्ट्री जा रहा था

बताया जा रहा है कि कैशियर अमित कुमार ऑफिस से 20 लाख रुपये लेकर फैक्ट्री जा रहा था। उसी दौरान बदमाशों ने उस पर रॉड से हमला कर पैसा लूटकर फरार हो गए।

जानकारी के मुताबिक हमले के दौरान मैनेजर को चोट आई है, उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फैक्ट्री के मालिक ने दी ये जानकारी :

फैक्ट्री मालिक की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे कैशियर अमित कुमार फाफाडीह चौक स्थित ऑफिस से 20 लाख रुपए लेकर फैक्ट्री जा रहा था। फैक्ट्री के गेट के पहले ही 8 से 10 लोगो ने उसको रॉड से मारकर अधमरा कर दिया और 20 लाख लूटकर फरार हुए। मैनेजर अमित माँ कुदरगढ़ी स्टील में पिछले 8 साल से काम कर रहा था।

See also  1 नवंबर को फिर छत्तीसगढ़ आएंगे कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…