इस्लामाबाद। कहते है अपराध जगत में अगर किसी को सबसे ज्यादा अपनी जान का डर सताता है तो वो शख्स गैंग का डॉन ही होता है। कुछ ऐसा ही हाल मुंबई हमला के मोस्ट वांटेट आरोपी दाऊद इब्राहिम का हुआ है।

खबर है कि पाकिस्तान पर फाइनेंशियल टास्क फ़ोर्स (FATF) के बढ़ते दबाव के चलते इमरान सरकार (Imran Khan) को आतंकी नेटवर्क और टेरर फंडिंग (Terror Funding) के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए मजबूर होना पड़ा है। पाकिस्तान सरकार के जैश चीफ मसूद अजहर और मुंबई हमले के मास्टरमाइंड जकी-उर-रहमान लखवी पर सख्ती दिखाने के बाद अब दाऊद इब्राहिम (Dawood Ibrahim) भी डरा हुआ नज़र आ रहा है।

भाई मुस्तकीम अली को भेजा दुबई

पाकिस्तान में बढ़ती सख्ती के बाद दाऊद ने अपने परिवार के खास सदस्यों को पाकिस्तान से बाहर शिफ्ट कर दिया है। सूत्रों के मुताबिक दाऊद का बेटा और दो छोटे भाइयों के बच्चे एहतियात के तहत पाकिस्तान से बाहर भेज दिए गए हैं।

See also  श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर मुस्लिम युवक ने अपनाया सनातन धर्म, नया नाम रखा गया 'कृष्णा'

एक न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद का छोटा भाई मुस्तकीम अली कासकर पहले से ही दुबई में बसा हुआ है। मुस्तकीम संयुक्त अरब अमीरात, बहरीन और कतर में डी कंपनी के वैध कारोबार की देखभाल करता है। मुस्तकीम की संयुक्त अरब अमीरात में गारमेंट फैक्ट्री है।

बताया जा रहा है कि कथित तौर पर वह डी फैमिली के उन करीबी रिश्तेदारों की देखरेख करता है, जिन्हें हाल में कराची से दुबई भेजा गया था।

अनीस इब्राहिम पिछले दो हफ्तों से लापता

सूत्रों के मुताबिक कराची में डिफेंस हाउसिंग एरिया में रहने वाला दाऊद का भाई अनीस इब्राहिम का भी पिछले दो हफ्तों से पता नहीं है। दाऊद का खास और उसका वसूली का काम संभालने वाला छोटा शकील भी इन दिनों कहीं छिपा हुआ है. इससे पहले दाऊद ने अपनी बड़ी बेटी माहरुख के लिए पुर्तगाली पासपोर्ट का इंतजाम किया था।

बता दें कि माहरुख की शादी पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर जावेद मियांदाद के बेटे जुनैद से हुई है, दाऊद अभी कराची से अपना कारोबार चला रहा है।

See also  अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का करीबी एजाज लकड़वाला पटना से गिरफ्तार

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…