नेशनल डेस्क। कोरोना वायरस के काम आंकड़े को मद्देनजर रखते हुए अब धीरे-धीरे सभी जगह स्कूल एवं विश्वविद्यालयों को फिर से शुरू किया जा रहा है इसी तौर पर अब इंदिरा गांधी नेशनल ओपन यूनिवर्सिटी ( IGNOU ) में जनवरी 2021 सेशन के लिए एडमिशन प्रोसेस शुरू हो चुकी है।

ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख:

बीए, बीएससी, बीकॉम, पीजी डिग्री, पीजी डिप्लोमा या डिप्लोमा और सर्टिफिकेट कोर्सेस में एडमिशन के इच्छुक स्टूडेंट्स इग्नू ( IGNOU ) के एडमिशन पोर्टल ignouadmission.samarth.edu.in के जरिए ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं। जनवरी सेशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 28 फरवरी तय की गई है।

री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख बढ़ी

इससे पहले यूनिवर्सिटी ने जनवरी 2021 सेशन में एडमिशन के लिए री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख को बढ़ाकर 15 फरवरी कर दिया। पहले, री-रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 31 जनवरी तय की गई थी। इसके अलावा IGNOU ने दिसंबर 2020 टर्म-एंड-एग्जामिनेशन के लिए एग्जाम फार्म भरने की लास्ट डेट भी फिर से बढ़ा दी है। अब स्टूडेंट्स 4 फरवरी तक परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं।

See also  IIT और NIT के 25 स्टूडेंट्स फ्री में ले रहे online class, इस क्लास के छात्र ले सकते है सुविधा

ऑनलाइन एडमिशन प्रोसेस

  • सबसे पहले IGNOU की ऑफिशियल वेबसाइट, ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर रजिस्टर ऑनलाइन सेक्शन में फ्रेश एडमिशन पर क्लिक करें।
  • अब नया पेज ओपन होने पर क्लिक हियर फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें।
  • रजिस्ट्रेशन पेज खुलने पर मांगी जानकारी दर्ज कर रजिस्टर करें।
  • अब रजिस्टर्ड यूजरनेम और पासवर्ड के जरिए दर्ज लॉगिन करें।
  • इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म भर कर आगे की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…