टीआरपी डेस्क। नई दिल्‍ली में भारत का पहला लक्‍जरी रेलवे स्‍टेशन बनने जा रहा है। जिसके सामने आलीशान एयरपोर्ट भी फेल है। नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन करीब 6500 करोड़ रुपये में भव्य बनकर तैयार होने जा रहा है। यह रेलवे स्‍टेशन भारत का सबसे शानदार रेलवे स्‍टेशन माना जा रहा है।

पीपीपी प्रोजेक्‍ट के रूप में तैयार होने जा रहे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के रिडेवलपमेंट के लिए रिक्वेस्ट फॉर क्वालिफिकेशन बिड खोल दिया गया है। जिसमें देश-विदेश की 9 कंपनियों ने दिलचस्पी दिखाई है। इन कंपनियों में GMR और अडानी ग्रुप भी शामिल हैं।

5 स्टार होटल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स की भी सुविधा

रेल लेंड डेवलपमेंट अथॉरिटी के वीसी वेद प्रकाश कहा कि यह परियोजना डेवलपर को उनकी कमाई के कई मौके देगी। जिसमें 60 साल के लिए रियल एस्टेट राइट्स से मिलने वाली कमाई भी शामिल है। इसके अलवा नई दिल्ली रेलवे स्टेशन एरिया में 40 मंजिल उंचा टावर बनाया जाएगा। जहां ऑफ़िस, 5 स्टार होटल और शॉपिंग कॉम्पलेक्स तैयार किया जाएगा।

See also  हंगामे के बीच लोकसभा-राज्यसभा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित

यह देश का पहला लक्‍जरी रेलवे स्‍टेशन होगा। इसकी सबसे ख़ास बात यह है कि इस योजना में नई दिल्ली स्टेशन की पहली मंजिल पूरी तरह सड़क के लिए होगी और सड़कों का यह जाल पूरे इलाके को ट्रैफिक फ्री कर देगा। यहां पैदल चलने वालों से लेकर साइकिल कार और बसों से लिए भी लेन और सड़कें तैयार की जाएंगी। इलाके को विकसित करने की योजना कुछ इस तरह बनाई गई है कि यहां कभी भी ट्रैफिक जाम न हो।

रेलवे स्‍टेशन के रीडवलपमेंट में इन कंपनियों ने किया आवेदन

इस योजना में इन प्राइवेट कंपनियों ने दिलचस्‍पी दिखाई है। अरबियन कंस्ट्रक्शन कंपनी, अदानी रेलवे ट्रांसपोर्ट लिमिटेड, बीआईएफ़ IV इंडिया इंफ्रास्ट्रक्चर होल्डिंग (डीआईएफ़सी) प्राइवेट लिमिटेड,आईएसक्यू एशिया इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट्स पीटीई लिमिटेड, एंकोरेज इंफ्रास्ट्रक्चर इन्वेस्टमेंट्स होल्डिंग्स लिमिटेड, कल्पतरु पावर ट्रांसमिशन लिमिटेड, जीएमआर हाईवेज लिमिटेड, ओमैक्स लिमिटेड और एल्पिस वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  Agusta Westland scam: अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले के आरोपी क्रिश्चियन मिशेल की जमानत याचिका खारिज

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।