बिलासपुर से 1 मार्च को उड़ेगी पहली फ्लाइट… सप्ताह में चार दिन मिलेगी सेवा, देखें शेड्यूल
बिलासपुर से 1 मार्च को उड़ेगी पहली फ्लाइट… सप्ताह में चार दिन मिलेगी सेवा, देखें शेड्यूल

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर से एयरलाईन सेवा 1 मार्च से शुरू होने जा रही है। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के ऐलान के बाद अब एयरलाइंस कंपनी ने फ्लाइट को लेकर जरूरी तैयारी पूरी कर ली है।

दो दिन के निरीक्षण के बाद एलायंस एयरलाईंस कंपनी ने बिलासपुर से दो फ्लाईट को शुरू करने की अपनी रजामंदी दे दी है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रिजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर एयरलाईन सेवा शुरू करने के लिए की गई लगातार पहल के परिणाम स्वरूप बिलासपुर से नई दिल्ली के लिए 1 मार्च से विमान सेवा शुरू होगी।

देखें पूरा शेड्यूल

बिलासपुर से दिल्ली के लिए एटीआर 72 एयरक्राफ्ट की दो फ्लाईट सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और शनिवार को संचालित की जाएंगी। पहली फ्लाईट ( दिल्ली-जबलपुर-बिलासपुर (1520-1545)-प्रयागराज-दिल्ली ) दिल्ली से रवाना होकर जबलपुर होते हुए अपरान्ह 3.20 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 3.45 बजे बिलासपुर से प्रयागराज होते हुए वापस दिल्ली लौटेगी।

दूसरी फ्लाईट दिल्ली से प्रयागराज होते हुए शाम 4 बजे बिलासपुर पहुंचेगी और 4.30 बजे बिलासपुर से जबलपुर होते हुए दिल्ली जाएगी (दिल्ली-प्रयागराज-बिलासपुर (1600-1630)-जबलपुर-दिल्ली)। एयर इंडिया की सहायक कंपनी एलायंस एयर ने इसके लिए अपनी सहमति दे दी है। इस संबंध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के आग्रह पर केन्द्रीय विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी के निर्देशों के अनुसार एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया द्वारा जल्द ही इस पर कार्यवाही करते हुए अनुमति जारी की जाएगी।

See also  पूर्व CM भूपेश बघेल ने महतारी वंदन योजना पर उठाए सवाल, बोले- 'क्राइटेरिया मतलब देने की नीयत ही नहीं'

दूसरे शहरों में भी जल्द शुरू होगी फ्लाइट

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी से मुलाकात के दौरान रायपुर में कार्गो हब की सुविधा विकसित करने का अनुरोध भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया के चेयरमेन को स्थल निरीक्षण कर आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने अम्बिकापुर एयरपोर्ट से विमान सेवा प्रारंभ करने एवं जगदलपुर एयरपोर्ट से महानगरों के लिए विमान सेवा शुरू करने का आग्रह भी किया था, जिस पर केन्द्रीय मंत्री ने सकारात्मक पहल का आश्वासन दिया था।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय मंत्री श्री पुरी को बिलासपुर से दिल्ली के लिए विमान सेवा की अनुमति देने के लिए धन्यवाद दिया है। उन्होंने कहा है कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होने से बिलासपुर और आसपास के अंचल की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास में सहायता मिलेगी, वहीं जनता को कम लागत वाली हवाई यात्रा की सुविधा उपलब्ध होगी। उल्लेखनीय है कि राज्य सरकार ने अब तक बिलासपुर एयरपोर्ट के विकास के लिए 45 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी है, जिसमें से 21 करोड़ रूपए खर्च किए जा चुके हैं।

See also  SBI Apprentice Recruitment 2020 : 8500 रिक्त पदों पर होगी भर्ती आज ही करें apply

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।