बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष रह चुके बसंत शर्मा का निधन, कोरोना उपचार के दौरान पड़ा दिल का दौरा

टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में कोरोना संक्रमण के चलते एक और कांग्रेस नेता बसंत शर्मा (55) का निधन हो गया। कोरोना संक्रमण के चलते उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार तड़के उन्हें दिल का दौरा पड़ा। बसंत शर्मा बिलासपुर नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष भी रह चुके थे और शहर के DLS कॉलेज के चेयरमैन भी थे। वे कई बार पार्षद भी रह चुके थे।

बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले ही बसंत शर्मा की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। इसके बाद उन्हें बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शोक व्यक्त किया है। कांग्रेस नेता बसंत शर्मा के DSP भाई का भी कुछ माह पहले संक्रमण से निधन हो चुका है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर
See also  CG liquor scam: चैतन्य बघेल की याचिका पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई, ED ने पेश किया जवाब , 23 सितंबर को अगली सुनवाई