School Admission: अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू, Online होगी प्रक्रिया, जाने पूरी प्रक्रिया
School Admission: अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों में आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू, Online होगी प्रक्रिया, जाने पूरी प्रक्रिया

रायपुर। सरकारी अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में कक्षा पहली से 12वीं में प्रवेश के लिए आज से आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गई है। कोरोना के कारण इस साल ऑनलाइन के अलावा ऑफलाइन आवेदन किए जा सकेंगे।

माध्यम से http://www.cgschool.in/ लिंक पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करेंगे होंगे। बता दें ​कि अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में छात्राओं और गरीब बच्चों को पहली प्राथमिकता दी जाएगी।

प्रदेश के कुल 172 अंग्रेजी स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन की प्रक्रिया हो रही है। बता दें कि इस सत्र में 119 और अंग्रेजी स्कूलों की शुरुआत हुई है। बता दें कि पिछले साल सिर्फ 52 स्कूलों में इसकी शुरुआत हुई थी।

कक्षा पहली से 12वीं तक खाली सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। वहीं कक्षा दूसरी से 12वीं तक प्रवेश में अंग्रेजी माध्यम वाले बच्चों को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं अधिक आवेदन होने पर लाॅटरी से निकाली जाएगी। आवेदन 15 मई से 10 जून तक किया जा सकेगा।

See also  CGBSE Board Exam 2024 : जल्द होगा 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान

वहीं, पहली लाॅटरी 11 जून से 14 जून के बीच होगी। प्रवेश के लिए आवश्यक कार्रवाई 15 से 20 जून तक की जाएगी। आवेदक पालक सीजी स्कूल डाॅट इन में जाकर एडमिशन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर