एमपी में बिल्डर ने विधायक अजब सिंह के घर के सामने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत
एमपी में बिल्डर ने विधायक अजब सिंह के घर के सामने खाया जहर, अस्पताल में हुई मौत

ग्वालियर। व्यापर में धोखा देने वाले कांग्रेस विधायक के घर के सामने जहर खा लेने वाले बिल्डर की इलाज के दौरान मौत हो गई। पीड़ित के इलाज के समय उसकी पत्नी ने भी धमकी दी थी कि अगर कोई अनिष्ट हुआ तो वह भी सपरिवार विधायक के घर के सामने आत्महत्या कर लेगी।

मुरैना जिले की सुमावली विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के घर के सामने सोमवार की शाम पीड़ित सीताराम शर्मा ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। उसकी आज अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हाे गई है।
दरअसल सीताराम शर्मा साेमवार काे कांग्रेस विधायक अजब सिंह कुशवाह के गोला का मंदिर स्थित निवास पर पहुंचे थे। सीताराम ने जमीन संबंधी धोखाधड़ी को लेकर काफी हंगामा किया। दरवाजे पर दस्तक भी दी, लेकिन किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद सीताराम ने जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद सीताराम की हालत बिगड़ गई। मौके पर मौजूद लोगाें ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया था, इसी दाैरान आज सीताराम की अस्पताल में इलाज के दाैरान माैत हाे गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वृद्ध की माैत से विधायक की परेशानी बढ़ सकती है।

See also  Share Markets : आज सेंसेक्स-निफ्टी ने तोड़ा पिछले 6 महीने का रिकॉर्ड, निवेशकों की संपत्ति करीब 2 लाख करोड़ रुपये बढ़ी

अजब सिंह ने गलत जानकारी देकर बेचे थे प्लॉट

बिल्डर और वर्तमान में मुरैना के सुमावली से विधायक अजब सिंह कुशवाह ने सालों पहले महाराजपुरा के विक्रमपुर, खेरिया, सोहनपुर में प्लॉटिंग की थी। जिसमें कई लोगों को गलत ढंग से जानकारी देकर प्लॉट बेचे गए थे। इनमें से एक प्रॉपर्टी कारोबारी डीडी नगर निवासी सीताराम शर्मा हैं। इन्होंने करीब 1.86 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट विधायक अजब सिंह, उसके दामाद व अन्य के साथ डील कर बुक किए थे। पर उनके साथ धोखा हुआ। जमीन में विवाद आने की बात कहते हुए उन्हें कुछ दिन इंतजार करने के लिए कहा गया।
सीताराम शर्मा ने ग्वालियर के महाराजपुरा क्षेत्र स्थित ग्राम विक्रमपुर और सोहन पुर में सरकारी जमीन पर प्लाटिंग करने का आरोप लगाते हुए पिछले दिनों विधायक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था।

बकायेदारों से परेशान था पीड़ित

सीताराम को जिन लोगों ने प्लॉट के लिए पैसा दिया था, वह अपनई रकम वापस मांग रहे थे। इससे सीताराम शर्मा डिप्रेशन में थे और इसी के चलते वे विधायक के गोला का मंदिर काल्पिब्रिज के पास बने आवास पर रुपये मांगने पहुंचे थे। तमाम प्रयास के बाद भी जब विधायक के घर दरवाजे नहीं खुले तो उसने सल्फास की गोली खा लीं। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया, मगर डॉक्टर उसे बचा नहीं सके।
पीड़ित की पत्नी की पुलिस को चेतावनी
इस मामले में पीड़ित की पत्नी वीरवती शर्मा का कहना है विधायक ने उनके पति के साथ 1 करोड़ 86 लाख रुपये की ठगी की है। इसी के चलते वह डिप्रेशन में थे। वहीं प्रोपर्टी डीलर के मित्र रविन्द्र भदौरिया ने पुलिस पर दबाब के चलते कार्रवाई में लेटलतीफी करने का गंभीर आरोप लगाया है। इस समूचे घटनाक्रम से आहत पीड़ित की पत्नी ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि अगर उन्हें न्याय नहीं मिला और कोई अनहोनी हो गई तो वह सपरिवार सुमावली विधायक के घर के बाहर आत्महत्या करेंगी।

See also  Share Market : हफ्ते के पहले दिन लाल निशान के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, 17200 के नीचे पहुंचा निफ्टी

इस घटना काे लेकर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी लाेकेंद्र पाराशर ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्हाेंने ट्वीट करते हुए पूर्व सीएम कमल नाथ काे टैग करके लिखा है कि आपके विधायक के घर के दरवाजे पर जहर खाया था, इस किसान नें। दाे कराेड़ डकार गया आपका विधायक। विधायक से इस्तीफा लेंगे या आप देंगे !

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर