ICC की इस रैंकिंग में पूर्व कप्तान विराट कोहली को हुआ नुकसान, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की जगह बरकरार
ICC की इस रैंकिंग में पूर्व कप्तान विराट कोहली को हुआ नुकसान, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन की जगह बरकरार

टीआरपी डेस्क। आईसीसी की नवीनतम विश्व रैंकिंग में टेस्ट बल्लेबाजों की सूची में भारतीय पूर्व कप्तान विराट कोहली को रैंकिंग में नुकसान हुआ है। वे एक बार फिर एक पायदान के नुकसान से सातवें स्थान पर खिसक गए। हालही में न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट में खेले थे, वह पहले छठे स्थान पर थे लेकिन अब 756 अंक से सातवें स्थान पर आ गए हैं। हालांकि, सीमित ओवर फॉर्मेट में टीम इंडिया के नए कप्तान रोहित शर्मा और अनुभवी स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अपनी-अपनी जगह पर बरकरार हैं।

यह बने दुनिया के नंबर बल्लेबाज

वहीं भारत के रोहित शर्मा पांचवें स्थान पर बरकरार हैं। ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन एशेज सीरीज में शानदार फॉर्म की बदौलत इंग्लैंड के कप्तान जो रूट को हटाकर दुनिया के नंबर एक बल्लेबाज बन गये। लाबुशेन एशेज सीरीज में अभी तक खेले गये दो मैचों में शानदार प्रदर्शन के बूते पहली बार बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंचे हैं। करियर के सर्वश्रेष्ठ 912 रेटिंग अंक से वह रूट (897 अंक) को दूसरे स्थान पर खिसकाने में सफल रहे।

See also  Birthday Special: भारतीय कप्तान ने अपने 32 वें जन्मदिन पर IPL 2020 की पूर्व संध्या में रिकॉर्ड बनाया
https://twitter.com/ICC/status/1473567763994226695?s=20

टॉप-10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं

मार्नस लाबुशेन सीरीज से पहले वह चौथे स्थान पर थे लेकिन ब्रिस्बेन में पहले एशेज टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की जीत में 74 रन बनाने के बाद वह दो पायदान के फायदे से दूसरे स्थान पर पहुंच गये थे. लेकिन एडिलेड में उन्होंने एक शतक और अर्धशतक (103 और 51 रन) जड़ा. इससे ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को 275 रन से हराकर एशेज सीरीज में 2-0 से बढ़त बनाई। लाबुशेन और कोहली के अलावा टेस्ट बल्लेबाजों की टॉप-10 रैंकिंग में कोई बदलाव नहीं है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर