नेशनल डेस्क। देशभर में कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट आ रही है। इसी के तहत केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 4,362 नए मामले दर्ज किए गए हैं। डेली पॉजिटिविटी 0.71% है।

वहीं पिछले 24 घंटे में कोरोना से 66 लोगों की मौत हुई है। राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 178.90 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। भारत में वर्तमान में एक्टिव केस 54,118 हैं। रिकवरी रेट अभी 98.68% है. पिछले 24 घंटों में 9,620 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। इसके साथ ही ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,23,98,095 हो गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  अभी कोरोना के खिलाफ मास्क ही है सुरक्षा कवच