मंत्री पुत्र की बढ़ी मुश्किलें, दुष्कर्म मामले में मंत्री के बेटे को नहीं ढूंढ सकी दिल्ली पुलिस तो मकान पर चिपकाया नोटिस

टीआरपी डेस्क। राजस्थान के मंत्री महेश जोशी के बेटे रोहित जोशी की मुश्किलें लगातार बढ़ती जा रही है। दिल्ली पुलिस रेप केस में राजस्थान के मंत्री के आरोपी बेटे को गिरफ्तार करने जयपुर पहुंची। लेकिन दिल्ली पुलिस रोहित जोशी को उनके पते पर नहीं ढूंढ पाई।

जिसके बाद दिल्ली पुलिस टीम ने महेश जोशी के आवास पर नोटिस चिपकाकर रोहित जोशी को 18 तारीख को पूछताछ के लिए दिल्ली में मौजूद रहने को कहा है। पुलिस के मुताबिक, उत्तरी जिले के एक थाने में आठ मई को भारतीय दंड संहिता की धारा 376, 328, 312, 366, 377 और 506 के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज की गई। युवती ने कहा कि पिछले साल फेसबुक के जरिये उसकी मित्रता रोहित से हुई थी और तब से दोनों संपर्क में थे। शिकायत के मुताबिक, पहली बार दोनों जयपुर में मिले और रोहित ने आठ जनवरी 2021 को उसे कथित तौर पर सवाई माधोपुर बुलाया।

See also  National Voters Day 2021 : चुनाव आयोग ने दिया लगभग 90 करोड़ मतदाताओं को डिजिटल वोटर कार्ड का तोहफा

युवती का आरोप है कि पहली मुलाकात के दौरान रोहित ने उसके पेय पदार्थ में कुछ मिला दिया और उसका फायदा उठाया। प्राथमिकी के मुताबिक, युवती का आरोप है कि अगले दिन सुबह उठने पर आरोपी ने उसकी नग्न तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उसे धमकाया। युवती का आरोप है कि रोहित ने एक बार दिल्ली में भी उससे मुलाकात की और उसके साथ जबरदस्ती की।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर