बारामूला। कश्मीर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हाल ही में बारामूला में एक शराब दूकान पर हुए आतंकी हमले में शामिल लश्कर के चार आतंकी समेत पुलिस ने 5 लोगो को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक़ ये 5वा शख्श लश्कर का सहयोगी था।

सम्बंधित मामले का कश्मीर पुलिस ने खुलासा किया है। कश्मीर आईजीपी ने बताया कि इस मामले में 4 आतंकवादी और लश्कर का 1 सहयोगी गिरफ्तार किया गया है। उनके पास से 5 पिस्तौल समेत भारी मात्रा में ग्रेनेड और विस्फोटक बरामद हुए हैं। यह आतंकी मॉड्यूल बारामूला के कई आतंकी घटनाओं में शामिल था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  कोरोना वायरस से भी ज्यादा घातक था Influenza Virus, 100 साल पहले करोड़ों भारतीयों ने गंवाई थी जान