Horoscope 1 December 2022: इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े अपना राशिफल
Horoscope 1 December 2022: इन राशियों के लोग न लें कोई रिस्क, पढ़े अपना राशिफल

टीआरपी डेस्क। 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।

आज का राशिफल-

मेष-आय में बढ़ोत्‍तरी होगी। अपना और जीवनसाथी का स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापार करीब-करीब ठीक चलेगा।

वृषभ-सितारों की तरह चमकते दिखाई पड़ेंगे। आकर्षण के केंद्र बनेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान का भरपूर सहयोग रहेगा। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मिथुन-अनायास चिंता सताएगी। अज्ञात भय सताएगा। किसी तरह की कोई परेशानी नहीं है लेकिन मन परेशान रहेगा। बाकी स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार आपका अच्‍छा चलता रहेगा।

कर्क-आर्थिक सम्‍पन्‍नता की ओर बढ़ेंगे। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा रहेगा। प्रेम और संतान अभी भी मध्‍यम चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से कुछ शुभ संकेत दिख रहा है।

See also  Horoscope 19 January 2025 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, जानें क्या कहते है आपके सितारें

सिंह-व्‍यापारिक सुधार का समय है। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। पिता का साथ रहेगा। राजनीतिक लाभ मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और व्‍यापार पहले से थोड़ा सुधार की ओर है। अच्‍छी स्थिति कही जाएगी।

कन्‍या-स्‍वास्‍थ्‍य अच्‍छा है। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से मध्‍यम समय है। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। जो बाधाएं हैं वो दूर हो रही हैं धीरे-धीरे।

तुला-परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। थोड़ा बचकर पार करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम है। प्रेम और संतान की स्थिति भी बहुत अच्‍छी नहीं है लेकिन व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

वृश्चिक-जीवनसाथी के साथ चली आ रही परेशानी दूर होगी। प्रेमी-प्रेमिका की मुलाकात संभव है। जीवन उमंगों-तरंगों से भरा रहेगा। व्‍यापारिक लाभ भी है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम, संतान, व्‍यापार बहुत अच्‍छा दिख रहा है।

धनु-किसी महिला के सहयोग से व्‍यापारिक दृष्टिकोण से जीवन आगे बढ़ेगा। प्रेम और संतान की स्थिति मध्‍यम है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय रहेगा।

See also  Horoscope 24 February 2024 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल

मकर-विद्यार्थियों के लिए अच्‍छा समय रहेगा। भावुकता वश तू-तू, मैं-मैं की आशंका है। प्रेम में थोड़ी समस्‍या आ सकती है। बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। किसी तरह की कोई समस्‍या नहीं है। शुभ समय कहा जाएगा। प्रेम में कलह दिख रहा है।

कुंभ-भौतिक सुख-संपदा बढ़ेगी। समृद्ध‍ि बढ़ेगी। स्‍वास्‍थ्‍य नरम-गरम, प्रेम और संतान की स्थिति अच्‍छी है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

मीन-व्‍यापार का विस्‍तार संभव है। अपनों का साथ होगा। स्‍वास्‍थ्‍य पहले से बेहतर है। प्रेम और संतान की अच्‍छी स्थिति है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से शुभ समय है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर