रईसजादे की गुंडागर्दी

0 पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार और बाजार में निकाला जुलूस

बिलासपुर। राजधानी और न्यायधानी में गुंडागर्दी कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। बिलासपुर में भूगोल बार में युवक पर हमले के बाद बीच बाजार में कार सवार रईशजादे के द्वारा एक युवक की सरेराह गुंडागर्दी करने का VIDEO वायरल हो रहा है। VIDEO में कार सवार शख्स लात-घूंसों और बेसबॉल स्टिक से बाइक सवार एक युवक को पीट रहा है, जबकि मार खाने वाले युवक की पत्नी हाथ जोड़कर उसे नहीं मारने की उससे मिन्नतें कर रही है। इसके बावजूद कार सवार रईसजादा उसे दौड़ा-दौड़ाकर पीटता है।

मार खाने वाला युवक अपनी पत्नी को लेकर राखी खरीदने गया था, तभी जाम होने व कार के सामने बाइक लाने के नाम पर कार में सवार युवक ने गुंडागर्दी दिखाई। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के सदरबाजार की है। दरअसल, रक्षाबंधन पर्व के मौके पर बाजार में खरीदी करने वालों की भीड़ लगी थी। इसके चलते गोलबाजार, सदरबाजार सहित शहर के चौक-चौराहों में जाम की स्थिति बनी हुई थी। कोटा थाना क्षेत्र के करगीकला का डंगनियापारा का रहने वाला रविदास भी अपनी पत्नी अनिता को लेकर राखी खरीदने सदरबाजार गया हुआ था। रविदास BSNL दफ्तर में कार चालक है।

See also  PDS के राशन की अवैध खरीदी-बिक्री पर शुरू हो गई कार्रवाई, खाद्य विभाग ने व्यापारियों के यहां मारा छापा, लाखों का चावल जब्त

बाजार से राखी लेकर लौटते समय सदरबाजार के पास मसानगंज निवासी सैफ अब्बास अपनी कार से गुजर रहा था। रविदास की बाइक उसके सामने आ गई। तब सड़क जाम करने के नाम पर उसने गाली देते हुए रविदास को थप्पड़ मार दिया। उसके मना करने पर वह कार से नीचे उतरा और फिर दौड़ा-दौड़ाकर बेसबॉल स्टिक और लात-घूंसों से रविदास की जमकर पिटाई कर दी।

पुलिस ने गिरफ्तार कर निकाला जुलूस

युवक की सरेराह पिटाई करने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपी शेख अब्बास के खिलाफ मारपीट का केस दर्ज किया मगर तत्काल कोई कार्रवाई नहीं की। इसकी खबर और मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस की आलोचना हुई। जिसके बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने आज आरोपी आरोपी शेख अब्बास को विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार किया और उसका उसी इलाके में जुलुस निकला जहां पर उसने गुंडागर्दी दिखाई थी। बाद में उसे न्यायलय में पेश करते हुए जेल दाखिल कर दिया गया।

See also  कोयला चोरी में संलिप्त अंतर्राज्यीय गिरोह पर कार्यवाही, चिरमिरी से ओड़िशा भेजा गया कोयला कहीं और खपाने की कोशिश

देखें VIDEO :

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर