गोवा/आदमपुर। हरियाणा की भाजपा नेता सोनाली फोगाट का मंगलवार को निधन हो गया। वे 42 साल की थीं। वे अपने स्टाफ के साथ गोवा गई थीं, जहां उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ा था।

बता दें कि सोनाली टिक-टॉक स्टार और बिग बॉस-14 की कंटेस्टेंट बनने के बाद पॉपुलर हुई थीं। उनकी एक बेटी है और पति की कई साल पहले मौत हो चुकी थी। 2019 में हुए विधानसभा चुनाव में उन्होंने आदमपुर से कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था। वे इस चुनाव में हार गई थीं।

सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है। करीब दो साल पहले कोरोना काल के दौरान में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था।

See also  Punjab Farmers Protest : अंबाला बॉर्डर पर हरियाणा में दाखिल हुए किसान, छोड़े गए आंसू गैस, जमकर चल रहा बवाल