Breaking News

नई दिल्ली। चुनाव आयोग हिमाचल प्रदेश में चुनाव तारीखों का ऐलान कर दिया है। 68 सीटों वाली विधानसभा में 12 नवंबर को चुनाव होंगे। आपको बता दें कि हिमाचल में मौजूदा कार्यकाल जनवरी 2023 में खत्म होने जा रहा है।

मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने शुक्रवार को नई दिल्ली के विज्ञान भवन में प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि पहाड़ी राज्य में एक फेज में 12 नवंबर को वोटिंग होगी। मतगणना 8 दिसंबर को होगी।

मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा कि हिमाचल में 8 जनवरी 2023 को कार्यकाल खत्म हो रहा है। प्रदेश में कुल 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें से 15 लाख वोटर्स बैलेट के जरिए मतदान करेंगे। 1.6 लाख वोटर्स पहली बार वोट डालेंगे।

राजीव कुमार ने कहा कि वोटर्स लिस्ट का पब्लिकेशन हो चुका है। इसमें नए मतदाता जोड़े गए हैं। त्रुटियों में सुधार कर लिया गया है। शहरों में वोटिंग बढ़ाने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव का भी उदाहरण दिया कि मेट्रो शहरों में मतदान कम हुआ था।

See also  केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के 54वें स्थापना दिवस पर अमित शाह ने परेड की ली सलामी

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।