Narrator Pandit Pradeep Mishra said - भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए
Narrator Pandit Pradeep Mishra said - भारत को हिंदू राष्ट्र बनना चाहिए

टीआरपी डेस्क

राजधानी में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पंडित प्रदीप मिश्रा ने कहा, भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना चाहिए। आज देखिए कि धर्म की चारों ओर से जड़ें खोदी जा रहीं हैं। हिंदी सिनेमा को साउथ की फिल्मों से सीख लेनी चाहिए जो भारतीय मूल्य और परंपराओं को अच्छे से पेश करते हैं। इस पूरे विश्व में केवल और केवल सनातन धर्म था। जहां की जमीन खोद लो, कंकड़-कंकड़ में शंकर मिलेंगे। ज्ञानवापी मामले में कहा कि जो बाबा (भगवान शिव) चाहेंगे, वही होगा। बता दें कि आज ज्ञानवापी मामले में सुप्रीम कोर्ट के साथ ही, वाराणसी के कोर्ट में सुनवाई है। सबकी नजर कोर्ट के फैसले पर है।

छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती है। यहां चंपेश्वर धाम है, जो शिवजी का उपवन है। यानी छत्तीसगढ़ का शिवजी और राम, दोनों से सीधा संबंध है। धर्मान्तरण पर पंडित मिश्रा ने कहा, जो धर्मान्तरण करवा रहे हैं, पहले उनके माता पिता से पूछें कि वो कौन से धर्म से थे? उनके दादा – परदादा कौन से धर्म के थे। धर्मान्तरण कराने वालों को कहा कि ये उनकी विपरीत बुद्धि है, उन्हें ऊपर से प्रेशर रहता है, उन्हें इतना माल दिया जाता है कि उन्हें धर्मान्तरण कराना पड़ता है।

See also  Horoscope 31 July 2024 : इन राशि वालों को होगा धन लाभ, पढ़ें अपना राशिफल

बताया कि उन्हें प्रसिद्धि हाल-फिलहाल में मिली है। उनका शुरुआती समय संघर्ष में बीता। बहन की शादी से जुड़ा किस्सा शेयर करते हुए उन्होंने कहा कि बहन की शादी के समय नगर में एक सेठ के यहां भी शादी हुई। तब मैंने अपने परिवार के साथ उनके पास जाकर गुजारिश की कि आप अपनी सजावट रहने दीजिए। मैं इसी में अपनी बहन की शादी करवा लूंगा। मैंने बस अपने कर्म पर भरोसा किया और भोलेनाथ पर विश्वास किया। हर व्यक्ति को चाहिए कि वह अपने कर्म पर ध्यान दे और भगवान पर विश्वास रखे।

उन्होंने कहा शिव भक्ति को लेकर हाल के दिनों में ज्यादा उत्साह देखने मिलता है। एक समय ऐसा भी था जब मैंने शिवलिंग पर 3-4 दिनों तक वही बिल्व पत्र चढ़े देखा। फिर मैंने नित्य शिवलिंग की साफ-सफाई कर शिवजी की सेवा शुरू की। भक्ति भावना पहले से ही थी। समय के साथ मुझे इसका प्रतिसाद भी मिला।

See also  Alleged rally participants in support of Amritpal got wind - आयोजकों के सुर बदले, दलेर और हरप्रीत ने जारी किया वीडियो

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।