Heart-felt-butcher-in-Jharkhand-cut-his-wife-into-12-pieces-and-left-her-among-a-pack-of-dogs
Heart-felt-butcher-in-Jharkhand-cut-his-wife-into-12-pieces-and-left-her-among-a-pack-of-dogs

Jharkha

साहिबगंज। Jharkhand News: झारखंड में दिल्ली की श्रद्धा वाकर हत्याकांड से भी खौफनाक तरीके से वारदात को अंजाम दिया गया। दरअसल, साहिबगंज में बोरिया संथाली के एक निर्माणाधीन आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे मानव अंग के टुकड़े मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।

Jharkhand News: इस घटना की भनक तब लगी जब किसी शख्स ने आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे एक महिला के पैर और सीने के कटे टुकड़े को कुत्ते को नोच-नोचकर खाते देखा। पुलिस ने आरोपी पति दिलदार अंसारी को गिरफ्तार कर लिया है।

प​त्नी को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया

Jharkhand News: पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार साहिबगंज रहने वाले दिलदार अंसारी ने अपनी 22 साल की पत्नी रबिका पहाड़िन को कटर से बारह टुकड़ों में काट दिया गया है। मृतका गोंडा पहाड़ की रहनेवाली थी। वह प्रेम विवाह के बाद पति दिलदार अंसारी के साथ बेलटोला स्थित घर पर रहती थी।

Jharkhand News: दिलदार शादी के कुछ दिन बाद ही वह अपनी पत्नी से झगड़ने लगा था। आखिरकार झगड़े से तंग आकर उसने खतरनाक प्लान बनाया और फिर पत्नी की हत्या कर इलेक्ट्रिक कटर से शव के 12 टुकड़े कर दिए। फिर उसे आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे फेंक दिया। बताया जा रहा है कि रबिका दिलदार की दूसरी पत्नी थी।

See also  दिल्ली एनसीआर में लाखों लोगों के वाहन रजिस्ट्रेशन रद्द

शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे

Jharkhand News: मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महिला का क्षत-विक्षत शव देर शाम बोरियो थाना क्षेत्र के संथाली मोमिन टोला स्थित एक आंगनबाड़ी केंद्र के पीछे 12 टुकड़ों में बरामद किया गया।

Jharkhand News: बताया गया है कि शरीर के कटे अंग को कुत्ते घसीट रहे थे, तब जाकर मामले का खुलासा हुआ और पुलिस को सूचना दी गई। फिर पुलिस की टीम भारी संख्या में दल बल के साथ पहुंची। इस दौरान डॉग स्क्वायड भी साथ में था।

दिल्ली में आफताब ने दी थी श्रद्धा को दर्दनाक मौत

Jharkhand News: बता दें कि दिल्ली के छतरपुर इलाके में किराये के मकान में लिव इन में रह रहे आफताब पूनावाला ने झगड़े के बाद अपनी प्रेमिका श्रद्धा की बेहरमी से हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने श्रद्धा के शव के 35 टुकड़े किए और उन टुकड़ों को 18 दिनों तक फ्रिजर में रखा। वह धीरे-धीरे शव के टुकड़ों को जंगल में फेंकता रहा। रोंगटे खड़े कर देने वाले इस हत्याकांड की जांच फिलहाल जारी है।

See also  दिल्ली में फिर लौटेगा ऑड-ईवन फॉर्म्युला, देखे पाबंदियों वाली लिस्ट