विदेशी यात्रियों की कोरोना जांच जरूरी, नए वेरियेंट बीएफ.7 के खतरे से बचने सरकार हुई सख्त

नई दिल्ली। देश में सभी हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों की कोविड टेस्टिंग शुरू हो गई है। चीन से कोरोना वायरस के नए वेरियेंट बीएफ.7 के फैलने के खतरे से बचने के लिए सरकार ने कड़े कदम का ऐलान किया है।

बता दें कि इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवारर शाम को उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। उन्होंने इस बैठक में कहा कि कोविड अभी खत्म नहीं हुआ है, इसलिए विशेष रूप से अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर निगरानी उपायों को मजबूत किया जाए। इसके बाद नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार शाम को ही सभी हवाई अड्डों को अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की जांच का निर्देश दे दिया। वैसे भी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर विदेश से आने वाले यात्रियों में से दो प्रतिशत लोगों के नमूने बिना किसी क्रम के आरटी-पीसीआर जांच गुरुवार से ही हो रही थी।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने गुरुवार को कहा था कि यात्रा से 72 घंटे पहले की गई आरटी-पीसीआर जांच के विवरण या चीन और अन्य देशों से आने वाले यात्रियों के लिए पूर्ण टीकाकरण प्रमाण की जानकारी देने संबंधी ‘एयर सुविधा’ फॉर्म को फिर से अनिवार्य करने पर विचार हो रहा है। चीन और कुछ अन्य देशों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में अचानक वृद्धि के मद्देनजर देश में कोविड की स्थिति की समीक्षा के लिए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को बैठक हुई थी।

See also  पाकिस्तान से भारत आए 1500 परिवारों का 60 साल बाद सपना होने जा रहा पूरा, अब मिलेगा संपत्ति पर मालिकाना हक

इधर, राज्य सरकारों ने भी कोरोना के खिलाफ ऐहतियाती उपाय तेज कर दिए हैं। केंद्र की सलाह के सभी राज्यों के हवाईअड्डों, रेलवे स्टेशनों और बस स्टैंडों पर औचक कोविड जांच की जाएगी।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर