नई दिल्ली । दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के नेतृत्व में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर विकास हुआ है और विकास यात्रा निरंतर जारी है। दिल्ली के शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने दिल्ली की शिक्षा मॉडल को बेहतर बताते हुए कहा कि पहले की सरकार में स्कूल टेंट वाले होते थे और बदतर स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई होती थी अब आप की सरकार में टेंट वाले स्कूल अब टैलेंट वाले स्कूल में बदल गए हैं। दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने आज उपराज्यपाल वी के सक्सेना पर निशाना साधते हुए उन पर शिक्षा विभाग के खिलाफ ‘झूठे आरोप’ लगाने और राष्ट्रीय राजधानी में कार्यरत शिक्षकों का ‘मजाक’ उड़ाने का आरोप लगाया। सिसोदिया ने सक्सेना को लिखे पत्र में कहा कि उपराज्यपाल द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शुक्रवार को भेजा गया पत्र राजनीतिक मकसद से लिखा गया था और शिक्षा विभाग के खिलाफ उनके ‘झूठे आरोप’ दिल्ली के छात्रों और शिक्षकों का ‘अपमान’ हैं। 

See also  GST Collection : अक्टूबर में जीएसटी कलेक्शन 1.5 लाख करोड़ रुपये के पार

शिक्षा विभाग का कार्यभार संभाल रहे सिसोदिया ने कहा कि उपराज्यपाल ने राजनीतिक मकसद से पत्र लिखा और कहा कि दिल्ली के शिक्षा विभाग में कोई काम नहीं किया गया है। उनके आरोप दिल्ली के छात्रों और शिक्षकों का अपमान हैं। मैं उपराज्यपाल से अनुरोध कर रहा हूं कि वह हमारे उन शिक्षकों के काम का मजाक न उड़ाएं, जिन्होंने विभाग में बेहतरीन काम किया है।

सक्सेना ने केजरीवाल को शुक्रवार को लिखे पत्र में शहर के शिक्षा विभाग को लेकर कई मामले उठाकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) सरकार को कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की थी। सक्सेना ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि 2012-2013 में सरकारी स्कूलों में औसत उपस्थिति 70.73 प्रतिशत थी, जो साल दर साल लगातार गिरती गई और 2019-2020 में घटकर 60.65 प्रतिशत तक पहुंच गई। 

सिसोदिया ने उपराज्यपाल के आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि उनके द्वारा उपलब्ध कराए गए आंकड़े झूठे हैं और उन्होंने अपने बयान से राष्ट्रीय राजधानी की पूरी शिक्षा प्रणाली को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल ने आरोप लगाया है कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या 16 लाख से घटकर 15 लाख रह गई है, जबकि हकीकत यह है कि छात्रों की संख्या बढ़कर 18 लाख पर पहुंच गई है। हमारे शिक्षा विभाग ने स्कूलों के बुनियादी ढांचे में भी बदलाव किया है। 

See also  Arvind Kejriwal: दिल्ली CM अरविंद केजरीवाल को 164 करोड़ की रिकवरी का नोटिस, 10 दिन की है मोहलत, जानें पूरा मामला