Kolkata : पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाताके हवाईअड्डे पर शनिवार को सऊदी एयरलाइंस के कार्गो विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। जानकारी के मुताबिक पायलट ने सूचना दी थी कि हवा के कारण प्लेन की विंडशील्ड टूट गई है, जिसके बाद कोलकाता में इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। एयरपोर्ट अथॉरिटी के अधिकारियों ने बताया कि विमान को दोपहर 12 बजकर 2 मिनट पर कोलकाता एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया था।

हालांकि जानकारी के अनुसार अभी तक किसी भी प्रकार के कोई नुकसान की खबर सामने नहीं आई है। प्लेन पूरी तरह से सुरक्षित तरीके से लैंड हुआ था।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर 

See also  Ramban Hailstorm and Landslide: जम्मू-कश्मीर के रामबन में भूस्खलन से 2 की मौत, तेजी बारिश और ओलावृष्टि से अचानक आई बाढ़, जम्मू-श्रीनगर हाइवे पर आवाजाही रुकी