AIIMS Hospital Raipur

रायपुर। रायपुर के एम्स हॉस्पिटल की महिला डॉक्टर से 70 हजार रुपए की ऑनलाइन ठगी हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार डॉकटर को ठग ने परिचित बनकर फोन किया। ठग ने झांसा दिया कि उनके यानी डॉक्टर के पिता के खाते में ज्यादा पैसे जमा हो गए हैं, उन्हें लौटा दें। ठग की बातों में आकर डॉक्टर ने पैसे जमा कर दिया, पर उनके खाते में कोई पैसा नहीं आया था।

वहीं पुलिस ने बताया कि हीरापुर निवासी कृति गुप्ता एम्स में डॉक्टर हैं। उनके पास 23 सितंबर को फोन आया। उसने बोला कि आपके पापा ने कहा है कि आपके एकाउंट में 25 हजार रुपये डाल दे। थोड़ी देर में डॉक्टर के मोबाइल पर 25 हजार रुपये का मैसेज भेजा और इसके बाद फोन कर जानकारी दी गई। अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुन: फोन पर पैसा भेजने संबंधी जानकारी दी गई।

डॉक्टर ने कहा कि पैसा नहीं आया। उसने कहा एनइएफटी के माध्यम से प्रोसेसिंग में वक्त लग रहा है। इसके बाद फोन कर कहा गया गलती से पांच हजार की जगह 50 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिया गया है। फिर उसने 45 हजार रुपये वापस करने के लिए कहा। डॉक्टर ठग के झांसे में आकर 45 हजार रुपये दो बार में डाल दिए।

See also  48 घंटे के भीतर प्रदेश में एक और प्रेमी जोड़े की मिली लाश, इससे पहले धमतरी में मिला था प्रेमी-प्रेमिका का शव

बाद में पुन: अज्ञात व्यक्ति द्वारा 25 हजार रुपये रिफंड का मैसेज किया। डॉक्टर ने फिर से 25 हजार रुपये भेज दिए। फिर उसने 20 हजार रुपये नहीं मिलने की जानकारी दी तो डॉक्टर को शक हुआ तो उस नंबर पर फोन किया। ठग ने फोन बंद कर दिया। फिर डॉक्टर ने ठगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर