मामला कोयला घोटाला की सुनवाई, जज ने जेलर को लगाई फटकार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के कोयला घोटाला मामले में रायपुर कोर्ट में आज सुनवाई हुई। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 लोग कोर्ट में हाजिर नहीं हुए। तीसरी बार कोर्ट ने देवेंद्र यादव समेत 9 लोगों को कोर्ट में हाजिर होने का नोटिस जारी किया था पर कोई नहीं आए।

कोयला घोटाला मामले की सुनवाई सुनवाई विशेष न्यायाधीश अजय सिंह राजपूत की कोर्ट में हुई। जेल में बंद आरोपियों के जेल से कोर्ट नहीं आने पर ईडी के वकील ने आपत्ति जताई। आपत्ति के बाद जेलर को कोर्ट में तलब कर जज ने फटकार लगाई। आनन-फानन में जेल प्रशासन ने लंच के बाद वीडियो कॉन्फ़्रेंस के जरिए आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने सुनवाई की अगली तारीख 6 जनवरी तय की है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू
 पर

See also  Republic Day Celebration 2024: गणतंत्र में जनता की इच्छाओं और आकांक्षाओं का सम्मान सबसे महत्वपूर्णः विष्णुदेव साय, लाल बाग परेड मैदान में सीएम ने किया ध्वजारोहण, शहीदों को किया नमन