रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने ED और Income Tax द्वारा छत्तीसगढ़ में हुए घोटालों में की गई कार्यवाही तथा इन विभागों के द्वारा राज्य सरकार (C S) को लिखे पत्रों के आधार कर कार्यवाही की मांग अलग-अलग समय में की थी। इन मामलों में अब किये गए FIR के बाद गुप्ता ने मुख्य सचिव अमिताभ जैन को पत्र लिखकर कहा है कि इन प्रकरणों में उन्होंने आजतक कोई कार्यवाही क्यों नहीं की, इसके बारे प्रदेश की जनता को जानकारी देनी चाहिए।

महीनों पूर्व के आवेदन पर अब हुआ FIR

BJP नेता नरेश चंद्र गुप्ता ने लिखा है कि ED ने मार्च 2023 में ACB/EOW को इन दोनों मामलों में FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया था। लेकिन तब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी, ऐसे में उस समय एफआईआर दर्ज नहीं की गई, लेकिन अब सत्‍ता परिवर्तन के बाद राज्‍य सरकार की इसी एजेंसी ने इन मामलों में FIR दर्ज कर लिया है।

See also  आयुष्मान योजना में घोटाला : छापेमारी के बाद 28 अस्पतालों पर गिरी गाज, 15 को योजना से किया बाहर और 8 को निलंबित

शराब घोटाले में नोएडा में भी दर्ज है एक FIR

बता दें कि शराब घोटाले में एक FIR नोएडा में STF ने नोएडा दर्ज की है। और इसमें आबकारी विभाग के सचिव व विशेष सचिव समेत पांच लोगों को आरोपी बनाया गया है। इस मामले में वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश चंद्र गुप्ता को STF ने बयान देने के लिए तलब किया था। दरअसल ये प्रकरण शराब की बोतलों में लगने वाले होलोग्राम से जुड़ा हुआ है, जिसके संबंध में नरेश चंद्र गुप्ता ने लिखित में अपना बयान देते हुए जानकारी दी थी कि किस तरह गलत तरीके से एक अपात्र फर्म को होलोग्राम बनाने का टेंडर दिया गया। होलोग्राफी कंपनी के MD विदु गुप्‍ता बताये गए हैं और उनका नाम भी FIR में दर्ज है।

ED और आयकर ने दी पूरी जानकारी, मगर…

नरेश चंद्र गुप्ता ने उल्लेख किया है कि ED और IT ने समय-समय पर राज्य शासन (CS) को पत्र लिखकर कोल लेवी और शराब घोटाले में की गई कार्यवाही और वरिष्ठ अधिकारियों की संलिप्तता के बार में जानकारी दी थी। साथ ही इनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लिखा, मगर कोई कार्यवाही नहीं हुई। इसके अलावा नरेश चंद्र गुप्ता ने इस बारे में अप्रैल, अगस्त और नवंबर 2023 को शिकायत पत्र लिखा था, जिस पर ACB द्वारा अब कार्यवाही की जा रही है। मगर उनका कहना है कि इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा अधिकारियों के खिलाफ आजतक कोई विधिसम्मत कार्यवाही नहीं की गई, उन्हें इसकी वजह को सार्वजनिक करना चाहिए।

See also  नगरीय निकाय चुनाव : कांग्रेस ने नगर निगम और पालिकाओं के लिए की पर्यवेक्षकों की नियुक्ति, देखें सूची

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ की पिछली कांग्रेस सरकार के दौरान हुए कथित घोटालों में ED और IT द्वारा समय-पर अधिकारियों, व्यापारियों और अन्य संबंधितों के खिलाफ कार्यवाही तो की गई, मगर तब की सरकार ने हर बार आरोपियों को बचाने का प्रयास किया। अब परिस्थितियां बदली हैं तो सरकार की ही एजेंसी ने संबंधितों के खिलाफ FIR दर्ज कर लिया है। इन मामलों में कार्यवाही के लिए समय-समय पर प्रयासरत भाजपा नेता नरेशचंद्र गुप्ता की कोशिश है कि इन मामलों में अब संबंधित अधिकारियों पर शासन की ओर से कानूनी कार्यवाही की जाये, जिसके लिए दबाव बनाने के लिए उन्होंने CS को पत्र लिखा है। बहरहाल देखना यह है कि अब इस मामले में शासन की ओर से क्या कदम उठाया जाता है।