मुंबई। Accident: मुंबई से सटे महाराष्ट्र के ठाणे जिले में सोमवार को सुबह लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस के एक डिब्बे में ब्रेक जाम के कारण पहियों के पास आग लग गई। मध्य रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि गोरखपुर जाने वाली ट्रेन को सुबह करीब छह बजकर 30 मिनट पर एस-आठ डिब्बे के ब्रेक जाम होने के कारण ठाकुर्ली स्टेशन (ठाणे जिले में) के पास रोक दिया गया।

Accident: सूत्रों के अनुसार, पहियों से धुआं निकलता देख कुछ यात्री घबरा गए और उन्होंने तुरंत ट्रेन में मौजूद रेलवे कर्मचारियों को इसकी सूचना दी। उन्होंने बताया कि 20 मिनट के भीतर ट्रेन को उसके गंतव्य के लिए रवाना कर दिया गया। इससे पहले ट्रेन अपने प्रारंभिक स्टेशन एलटीटी से 26 मिनट विलंब से सुबह पांच बजकर 49 मिनट पर रवाना हुई थी।

See also  24 घंटे में 38,112 नए मरीज, 560 की मौत, सरकार ने चेताया- कोरोना के खिलाफ जंग में अगले 100-125 दिन बेहद नाजुक