रायपुर। छत्तीसगढ़ में अधिकारी और कर्मचारियों का आंदोलन जोर पकड़ता जा रहा है, जिसके चलते राजधानी के सरकारी कार्यालयों में कामकाज ठप हो गया है। इस आंदोलन का कारण कर्मचारियों की चार सूत्रीय मांगें हैं, जिनमें मोदी गारंटी लागू करने की प्रमुख मांग शामिल है।

बता दे राज्य भर में कलमबंद, कामबंद, और तालाबंद आंदोलन की वजह से इंद्रावती भवन समेत कई सरकारी कार्यालयों में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं स्कूलों में शिक्षकों की अनुपस्थिति के चलते बच्चों की पढ़ाई बाधित हो रही है। इस चौथे चरण के आंदोलन में 100 से अधिक विभागों के लगभग पौने पांच लाख अधिकारी और कर्मचारी भाग ले रहे हैं।

मुख्यमंत्री के नाम सौपेंगे ज्ञापन

वहीं इस आंदोलन के दौरान प्रदर्शनकारियों की योजना है कि वे जिला और विकासखंड स्तर पर विरोध प्रदर्शन करेंगे और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपेंगे, ताकि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाए।

See also  11 साल पुराने मदनवाड़ा नक्सली हमले की न्यायिक जांच शुरू, आयोग ने शपथपत्र पर मंगाई जानकारी