बिलासपुर। कलेक्टर अवनीश शरण ने मस्तूरी ब्लॉक के जयरामनगर स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें स्कूल परिसर की गंदगी और शिक्षकों की लापरवाही सामने आई। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्कूल के प्राचार्य, संकुल समन्वयक सहित पांच शिक्षकों को निलंबित करने का निर्णय लिया है।

कलेक्टर अवनीश शरण ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय के अंग्रेजी और हिंदी माध्यम दोनों स्कूलों का दौरा किया, जहां आठवीं तक की कक्षाएं संचालित हैं। यहां प्राइमरी स्कूल अंग्रेजी माध्यम में और मिडिल स्कूल हिंदी माध्यम में चल रहा था। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने पाया कि स्कूल में सफाई की स्थिति संतोषजनक नहीं थी, और कुछ शिक्षकों की उपस्थिति पंजी में हस्ताक्षर तो थे, लेकिन वे स्कूल में मौजूद नहीं थे।

कलेक्टर ने इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए महिला प्राचार्य एम. मोइत्रा को इस स्थिति के लिए जिम्मेदार ठहराया। इसके अलावा, संकुल समन्वयक द्वारा नियमित निरीक्षण नहीं किए जाने पर भी कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी जताई। इन गंभीर खामियों के चलते कलेक्टर ने स्वामी आत्मानंद विद्यालय जयरामनगर के पांच शिक्षकों को निलंबित करने के आदेश दिए हैं।

See also  Online cricket betting busted: शंकरनगर में साइबर पुलिस की रेड, ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा नेटवर्क से जुड़ा सॉफ्टवेयर इंजीनियर गिरफ्तार