रायपुर। छत्तीसगढ़ में लगातार ईडी की कार्रवाई जारी है। शनिवार को सुकमा में कांग्रेस नेताओं के घर पर ईडी ने छापेमारी के साथ पूर्ववर्ती भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे कवासी लखमा के धरमपुरा, रायपुर स्थित निवास पर भी छापा मारा है।

सुरक्षा को देखते हुए ईडी की कार्रवाई के दौरान सीआरपीएफ के जवान घर को घेरे हुए हैं। बता दें कि ईडी की टीम सुबह से ही कांग्रेस नेताओं के घरों पर छापेमारी में जुटी है।

इसके पहले सुकमा में कवासी लखमा के बेटे और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश कवासी के साथ नगर पालिका अध्यक्ष राजू साहू के घरों पर ईडी की टीम ने दबिश दी थी। सूचना रायपुर पहुंचने से पहले ही कवासी लखमा के भी घर में ईडी की टीम ने दस्तक दे दी थी।

See also  CG liquor scam : पूर्व मंत्री कवासी लखमा की न्यायिक रिमांड 14 दिन के लिए बढ़ी