राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के चर्चित महादेव सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की कार्रवाई अब भी जारी है । बुधवार की कार्रवाई के बाद आज एक बार फिर सीबीआई की टीम राजनांदगांव जिले मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक माहेश्वरी के कंचनबाग के सनसिटी स्थित घर पहुंची ।

बता दें सीबीआई की टीम ने बुधवार को कार्रवाई के बाद घर को सील कर दिया था । आज फिर से दो गाड़ियों में अभिषेक माहेश्वरी के घर पहुंची सीबीआई की टीम ने सील को खोलकर दोबारा से अपनी जांच शुरू की ।

See also  IPS ARREST : CBI का बड़ा एक्शन, 3 करोड़ रिश्वत केस में IPS दीपक गहलावत गिरफ्तार, जानिए इस आईपीएस अफसर के बारे में…