CG liquor scam: रायपुर। छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाले में फंसे निलंबित 22 आबकारी अफसरों ने अग्रिम जमानत के लिए जिला अदालत में याचिका दायर की है। याचिका पर 18 जुलाई को सुनवाई होगी। सभी के खिलाफ ईओडब्ल्यू-एसीबी ने प्रकरण दर्ज किया है।

CG liquor scam: बता दें कि शराब घोटाला मामले में आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने सात जुलाई को विशेष अदालत में चार्जशीट दाखिल की है। इनमें से 22 आबकारी आबकारी अफसरों को निलंबित कर दिया गया है।

चार्जशीट में आबकारी अधिकारी जनार्दन कौरव, विकास गोस्वामी, नीतू नोतानी, दिनकर वासनिक, अनिमेष तेनाम, विजय सेन शर्मा, इकबाल खान, नितिन खंडूजा, नवीन प्रताप सिंह तोमर, मंजुश्री कसेर, सौरभ बख्शी, अशोक सिंह, गरीबपाल दर्दी, नोहर सिंह ठाकुर, सोनल नेताम, प्रमोद नेताम, मोहित जायसवाल, रविश तिवारी, रामकृष्ण मिश्रा के नाम शामिल हैं।

CG liquor scam: करीब 5000 पन्नों के इस चार्जशीट में अधिकारी की भूमिका का विवरण दिया गया है। EOW के अनुसार, इस घोटाले में डुप्लिकेट होलोग्राम वाली शराब की अवैध बिक्री शामिल थी, जिसे “जिला आबकारी अधिकारियों की देखरेख में सीधे डिस्टिलरी से खुदरा दुकानों तक पहुंचाया जाता था।

See also  Chhattisgarh : उद्घाटन के दौरान विधायक के बटन दबाते ही हुआ ब्लास्ट, नाराज होकर...