भिलाई। Accident : छत्तीसगढ़ के भिलाई शहर से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यह हादसा सुपेला थाना क्षेत्र में स्थित लकड़ी टाल इलाके में सोमवार की रात को हुआ। जिसका वीडियो अब सामने आया है। 17 वर्षीय रौनक दुबे अपने एक दोस्त के साथ स्कूटी पर सवार होकर घूमने निकला था। लेकिन अचानक रास्ते में कुछ ऐसा घटा, जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

जब दोनों स्कूटी से लकड़ी टाल क्षेत्र के पास से गुजर रहे थे, तभी एक आवारा कुत्ता उनकी स्कूटी के पीछे दौड़ पड़ा। रौनक ने डर के कारण स्कूटी की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन इसी दौरान वह नियंत्रण खो बैठा। स्कूटी फिसलकर सीधे नाले से टकरा गई। हादसा इतना भयानक था कि रौनक नाले में जा गिरा, जबकि उसका दोस्त नाले के किनारे पर जा गिरा।

टक्कर के कारण रौनक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज जारी है।

See also  बड़ी खबर : 12 से 26 फरवरी तक आयोजित होगा राजिम कुंभ कल्प

हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना की जांच की जा रही है।

See also  Transfer News : 30 पुलिसकर्मियों का हुआ ट्रांसफर, आदेश जारी…

टक्कर के कारण रौनक के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पीछे बैठा बालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। इलाज जारी है।

हादसे के तुरंत बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल को अस्पताल भिजवाया। घटना की जांच की जा रही है।

देखें दर्दनाक Video…