रायपुर। राजधानी रायपुर से सटे अभनपुर थाना क्षेत्र के बिरोदा गांव में एक दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया है। अज्ञात हमलावरों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपति की गला रेत कर हत्या कर दी। इस दोहरे हत्याकांड से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतकों की पहचान भूखन ध्रुवा (62 वर्ष) और उनकी पत्नी रूखमणी ध्रुवा (60 वर्ष) के रूप में हुई है।

प्रथम दृष्टया जांच में सामने आया है कि हमलावरों ने पहले बुजुर्ग को सोते वक्त मौत के घाट उतारा, फिर महिला को दौड़ाकर पकड़ा और उसकी भी हत्या कर दी। घटनास्थल पर महिला का शव खून से लथपथ ज़मीन पर मिला, जबकि बुजुर्ग का शव खाट पर पड़ा था।

जैसे ही वारदात की जानकारी पुलिस को मिली, मौके पर एसपी, एएसपी, सीएसपी, थाना प्रभारी समेत एसीसीयू, एफएसएल, डॉग स्क्वॉड और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की टीम पहुंची। पूरे घर और आसपास के इलाके को सील कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है और प्रारंभिक तौर पर आपसी रंजिश या पुरानी दुश्मनी को घटना की वजह मान रही है। फिलहाल, पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पंचनामा कार्रवाई के बाद हत्या के कारणों की गहराई से जांच की जा रही है।

See also  "बस्तर भारत की संस्कृति का आभूषण": अमित शाह ने कलाकारों को दिया दिल्ली आने का न्योता, 2026 तक नक्सलवाद खत्म करने का संकल्प

नवीन कुमार साहू को पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में 5 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से Bachelor of Science (Electronic Media) और Master of Science (Electronic Media) की डिग्री हासिल की है। उन्होंने राजधानी रायपुर के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें छत्तीसगढ़, राष्ट्रीय समाचार, राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन का अनुभव है। वे तथ्यपरक, विश्वसनीय और SEO-अनुकूल समाचार एवं लेख तैयार करने में विशेषज्ञता रखते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक सटीक और उपयोगी जानकारी सरल भाषा में पहुंचाना है।