भोपाल।  ट्रेन से गायब हुई अर्चना तिवारी 12 दिनों बाद मिल गई है.  रानी कमलापति थाना GRP ने उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी में नेपाल बॉर्डर के पास से अर्चना को बरामद किया है. यहां से टीम अर्चना को लेकर भोपाल जाएगी और पूछताछ करेगी. पूछताछ के बाद पूरे घटनाक्रम की जानकारी मिलेगी.

जानकारी के मुताबिक, इंदौर में रहकर सिविल जज की तैयारी कर रही अर्चना रक्षाबंधन मनाने के लिए 7 अगस्त को नर्मदा एक्सप्रेस से कटनी के लिए निकली थी. लेकिन, भोपाल के पास वो रहस्यमय तरीके से लापता हो गई, उसकी आखिरी लोकेशन भोपाल से नर्मदापुरम के बीच का बता रहा था. अर्चना की तलाशी के लिए पुलिस, जीआरपी समेत अन्य जिलों की पुलिस ने भी तलाशी अभियान चलाया था. उसके बाद भी पुलिस को सफलता नहीं मिली.

इस बीच , केस में नया मोड़ आया और ग्वालियर के एक थाने में पदस्थ आरक्षक की जानकारी पुलिस को मिली. आरक्षक के साथ पूछताछ में कई अहम खुलासे भी हुए. फिलहाल, पुलिस अर्चना को लखीमपुर खीरी से भोपाल का रही है. और बयान दर्ज करने के बाद पूरे घटनाक्रम का विवरण सामने आएगा.

See also  सड़क हादसे में घायल के इलाज का खर्च उठाएगी सरकार, मददगार को मिलेगा 25 हजार रुपये का इनाम