horoscope टीआरपी न्यूज।

हिंदू पंचांग के भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमीं तिथि, दिन सोमवार से सितंबर माह का शुभारंभ हो रहा है। प्रत्येक महीने में ग्रहों की स्थिति के अनुसार विविध राशि वालों के भविष्य का आंकलन किया जाता है। इस वर्ष 2025 का सितंबर महीना कुछ राशि वालों के लिए लाभदायी हैं, वहीं कुछ राशि वालों को सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आइए जानते हैं, सितंबर महीना किस राशि वाले के लिए लाभदायी होता है और किस राशि वालों को सावधान रहने की जरूरत है।
मेष – सितंबर महीना आत्मसम्मान की भावना जगाने में सहायक होगा। सुरक्षित भविष्य के लिए किए जा रहे प्रयासों में सफलता मिलेगी।
वृषभ – निजी और कार्यस्थल में सामंजस्य बनाने में कामयाब होंगे। रिश्तों को मजबूत करने के प्रयासों में सफलता मिलेगी। । तनाव से निपटने में सक्षम होंगे। खर्च की अधिकता रहेगी लेकिन आर्थिक रूप से परेशानी नहीं आएगी।
मिथुन – करियर बनाने के प्रयास तेज होंगे। कार्य क्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। रिश्तों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। कोई भी कार्य शुरू करने से पहले सावधानी अवश्य बरतें ।
कर्क – जिस चीज की खास जरूरत नहीं है, उसे खरीदने से परहेज करें, अन्यथा आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ेगा। अपने आप पर, परिवार पर और सामाजिक रिश्तों पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
सिंह – किसी भी योजना में सोच समझकर निवेश करें। जीवनसाथी के साथ अनावश्यक बहस न करें, अन्यथा संबधों में खटास पैदा हो सकती है। कुछ भी बोलने से पहले सोच लें कि उसका विपरीत असर तो नहीं पड़ेगा।
कन्या – अपनों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ें। किसी भी तरह के उतार चढ़ाव का रिश्तों पर असर न होने दें। यदि कोई नाराज होता है तो उसे मना लें और रिश्ता टूटने की नौबत न आने दें।
तुला – जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव आने के योग बन रहे हैं। आगे बढ़ने के लिए कुछ कठोर और महत्वपूर्ण निर्णय लेने पड़े ंतो पीछे न हटें। अपने विवेक से कार्य करें, आगे बढ़ने से रोकने वालों और निंदा करने वालों की परवाह न करें।
वृश्चिक – इस महीने अनेक चुनौतियां सामने आएंगी। चुनौतियों से न घबराते हुए मेहनत करें। धीरे धीरे सफलता मिलेगी। कुछ लोग आपका मनोबल तोड़ने की कोशिश कर सकते हैं, अपने मन की सुनें और जो आप करना चाहते हैं, वह करें। जीवन में आने वाले परिवर्तन को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ते जाएं।
धनु – नए अवसर मिलेंगे। अवसरों को हाथ से न जानें दें। अचानक मिले अवसर से भविष्य की राह खुलेगी। जो रिश्ते टूट चुके हैं, उनके वापस जुड़़ने की संभावना है। यदि सामने वाले से रिश्ते सुधारने की दिशा में पहल होती है तो संबंधों को सुधारने से पीछे न हटें। रिश्ते मजबूत होंगे।
मकर – अपने जीवनसाथी को आगे बढ़ने में मदद करें। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और आर्थिक रूप से सक्षम होने में सहायता मिलेगी। सकारात्मक सोच के साथ कार्य शुरू करें। उतार-चढ़ाव आएंगे, पर चिंता न करते हुए कार्य करें। सफलता अवश्य मिलेगी।
कुंभ – अपने आप पर भरोसा करते हुए कोई भी कार्य शुरू करें। कठिनाई आएगी लेकिन सफलता मिलेगी। हमेशा सोचें कि आपके लिए कोई भी कार्य असंभव नहीं है। नया सीखने का प्रयास करें। रचनात्मक और टैक्नीकल कार्य करते हुए आगे बढ़े। खर्च पर अंकुश लगाने का प्रयास करें।
मीन – प्रतिभा का उपयोग सही दिशा में करें। केवल भाग्य के सहारे न बैठें, जो भी आप करना चाहते हैं, वह करें, सफलता अवश्य मिलेगी। आपका हुनर कामयाबी दिलाने में सहायक होगा। वैवाहिक रिश्तों की बात आगे बढ़ेगी, रिश्ता जुड़ने की संभावना बनती है तो टालमटोल न करें।

See also  आज का राशिफल 1 सितंबर- आज इस राशि वालों के बहुप्रतीक्षित कार्य होंगे संपन्न