रायपुर। शराब घोटाले मामले में आज ईडी की टीम कांग्रेस प्रदेश कार्यालय राजीव भवन पहुंची। जहां ED की टीम ने नेताओं को नोटिस सौंपा और चली गई। साथ ही ईडी की टीम कांग्रेस प्रभारी महामंत्री के दफ्तर भी पहुंची और उन्हें भी नोटिस सौंपा। हालंकि नोटिस में क्या लिखा है, फिलहाल तक इसकी जानकारी नहीं मिल सकी है।

मिली जानकारी के अनुसार ईडी की टीम मामले की जांच के लिए सुकमा में बने कांग्रेस कार्यालय भी पहुंची थी। बता दें कि पूर्व मंत्री कवासी लखमा की गिरफ्तारी के बाद ईडी के अधिकारियों की दलील है कि कवासी लखमा ने घोटालों के पैसों से सुकमा में कांग्रेस कार्यालय का निर्माण करवाया था।

टीम ने पीसीसी महामंत्री मलकीत सिंह गैदू को भी समन जारी किया है। बता दें कि शराब घोटाला कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में सामने आया था। इस मामले की जांच ईडी कर रही है। मलकीत सिंह गैदू ने कहा कि उन्होंने समन रिसीव कर लिया है। सुकमा-कोंटा में कांग्रेस भवन निर्माण के संबंध में 4 तथ्यों में जवाब मांगा गया है।

See also  भाजपा ने 67 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नामों लगाई मुहर, संपत अग्रवाल को यहां से मिल सकती है टिकट