0 रायपुर शहर के विकास में सभी विभागो के अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका
Engineer Moksha Gundam Visvesvaraya: टीआरपी न्यूज। राजधानी के इंजीनियरों ने सोमवार 15 सितंबर को इंजीनियर दिवस मनाया। भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की स्मृति में उनकी जयंती पर इंजीनियर दिवस मनाने की शुरुआत हुई थी। इस वर्ष 2025 में अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की 165वीं जयंती पर आदरांजलि दी गई।

सुन्दर स्वच्छ, हरित, स्मार्ट सिटी विकसित करने सहभागिता की अपील

महापौर मीनल चौबे ने सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं दी। महापौर ने कहा कि रायपुर शहर के विकास में सभी विभागो के अभियंताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। उन्होने सभी अभियंताओं से रायपुर शहर को राजधानी के अनुरूप सुन्दर स्वच्छ, हरित, स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने सक्रिय सहभागिता दर्ज करवाने की अपील की।


पुष्पांजलि आयोजन में रायपुर नगर निगम संस्कृति विभाग के अध्यक्ष अमर गिदवानी, छ.ग. विद्युत नियामक आयोग के अध्यक्ष हेमंत वर्मा, वरिष्ठ अभियंता चंद्रकांत पिल्लीवार, पीएचई के मुख्य प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी, सेवानिवृत्त वरिष्ठ अभियंता पी.एन. सिंह, नगर निगम के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता सूडा के संविदा मुख्य अभियंता राजेश शर्मा, राविप्रा के सेवानिवृत्त अधीक्षण अभियंता डी.एस. परोहा, वास्तुविद मनीष पिल्लीवार, रायपुर नगर निगम अधीक्षण अभियंता राजेश राठौर, वरिष्ठ अभियंता सी.पी शर्मा, मनोज वर्मा, योगेश शर्मा सहित वरिष्ठ अभियंताओ एवं कनिष्ठ अभियंताओं ने भारत रत्न महान अभियंता मोक्षगुण्डम विश्वेश्वरैय्या की प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर आदरांजलि दी।

See also  Bhanupratappur by-election भानुप्रतापपुर उपचुनाव में वोटिंग जारी, पहले दो घंटे में 9.89 प्रतिशत मतदान

रक्तदान शिविर

इस अवसर पर संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के तत्वावधान में महान अभियंता के मूर्ति स्थल के समीप रक्तदान शिविर का आयोजन रखा गया।