नई दिल्ली। तीसरी बार दिल्ली विधानसभा का चुनाव जीतने के बाद आदमी पार्टी अब शपथग्रहण की तैयारियों जुट गई है। दूसरी तरफ बुधवार को आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एलजी अनिल बैजल से मिले। मुलाकात के दाैरान केजरीवाल ने दिल्ली में सरकार बनाने का दावा पेश किया। इसके साथ ही आप विधायक दल की बैठक में 62 विधायकों ने केजरीवाल को चुन लिया है।


दिल्ली में मीडिया से बात करते हुए मनीष सिसोदिया ने कहा कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल 16 फरवरी को रामलीला मैदान में शपथ लेंगे। उनके साथ पूरी कैबिनेट भी शपथ लेगी। 10 बजे शपथग्रहण कार्यक्रम शुरू होगा। उन्होंने दिल्ली के लोगों से अपील की है कि सभी दिल्लीवासी रामलीला मैदान आएं और अरविंद केजरीवालजी के साथ मिलकर दिल्ली को नफरत की राजनीति से मुक्त करने की शपथ लेंगे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

See also  बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में अनियंत्रित कार खड़े हुए ट्रक में घुसी, 6 साल के बच्चे सहित 4 की मौत

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।