टीआरपी डेस्क। सर्दियों की शुरुआत होते ही बाजार में लाल और नारंगी रंग के गाजरों की बहार आ जाती है। गाजर न केवल खाने में स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत का खजाना भी है। लोग अक्सर बाजार में पहुंच कर अक्सर उलझन में पड़ जाते हैं कि लाल या नारंगी कौन सा गाजर खरीदें, और किस काम के लिए कौन सा गाजर बेहतर है। जूस, सलाद या सब्जी के लिए अलग-अलग तरह के गाजर का चुनाव करना चाहिए, जो बहुत से लोग नहीं जानतें। अगर आप भी सही गाजर की पहचान नहीं कर पा रहे हैं तो आइए हम जानतें है, कौन से रंग का गाजर बेहतर होगा।

लाल गाजर- सेहत का सुपरफूड

लाल गाजर सर्दियों में ज्यादा मिलता है। इसमें ‘लाइकोपीन’नामक एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होता है। यह स्वाद में मीठी और ज्यादा रसदार होती है। लाल गाजर एक ‘सुपरफूड’ है जो अंदर से मुलायम होती है। यह शरीर को गर्माहट देती हैं। इसे सर्दियों के मौसम में अपनी डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए।

See also  Black Fungus से ज्यादा संक्रामक है 'White Fungus', फेफड़ों पर करता है अटैक... HRCT में लक्षण कोरोना जैसे

कौन सी गाजर जूस, गाजर का हलवा और सब्जी बनाने के लिए बेहतर?

अगर आप जूस, हलवा और सब्जी के लिए गाजर ढूंढ रहे है, तो हमेशा गहरी लाल और पतले गाजर का ही चयन करें। इसमें फाइबर कम और रस ज्यादा होता है। पकने में कम समय लेता हैं और जिससे हलवे में प्राकृतिक मिठास आता है।

सलाद और अचार के लिए नारंगी गाजर बेस्ट

नारंगी गाजर हर मौसम में आसानी से बाजार में मिल जाते हैं। इसमें ‘बीटा-कैरोटीन’अधिक होता है जो आंखों की रोशनी के लिए अच्छा है। इसमें पानी की मात्रा कम होती है और थोड़ी सी सख्त होती है। इसकी बनावट ऐसी होती है कि खाते वक्त सालाद में कुरकुरापन देती है और आचार बनाने पर जल्दी गलता नहीं है। इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है। इसका रंग हल्का नारंगी होता हैं। इसे सलाद, सूप , स्टिर-फ्राय के अलावा कच्चा भी खा सकते हैं।

सही गाजर पहचानने के कुछ आसान टिप्स

1- गाजर सीधी, चिकनी और चमकदार होनी चाहिए।
2- बहुत ज्यादा मोटी या टेढ़ी-मेढ़ी गाजर न लें।
3- ऊपर लगी हरी पत्तियां ताजी हों, तो गाजर भी ताजी होती है।
4- दबाने पर गाजर बहुत ज्यादा नरम न हो।
5- काटने पर अंदर से सूखी या सफेद न दिखे।

See also  छत्तीसगढ़ को मिले 900 से अधिक इन्टर्न चिकित्सक, कोविड प्रबंधन में मिलेगी मदद