टीआरपी डेस्क।अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। फिल्म रिलीज के पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर मजबूत प्रदर्शन का महौल है। रिपब्लिक डे की छुट्टी का फिल्म को बड़ा फायदा मिला, जिसके चलते रिलीज के चौथे दिन तक इसका घरेलू बॉक्स ऑफिस कलेक्शन 177 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी स्टारर इस फिल्म को दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है।

चार दिनों का बॉक्स ऑफिस सफर

फिल्म ने शुक्रवार को 30 करोड़ रुपये की कमाई के साथ अच्छी शुरुआत की।
शनिवार को कलेक्शन बढ़कर 36.5 करोड़ रुपये रहा।
रविवार को फिल्म ने और रफ्तार पकड़ते हुए 54.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
आमतौर पर वीकडे पर गिरावट देखने को मिलती है, लेकिन सोमवार को रिपब्लिक डे के मौके पर फिल्म ने करीब 56 करोड़ रुपये की कमाई कर सभी को चौंका दिया।
इस तरह चार दिनों में फिल्म का कुल कलेक्शन 177 करोड़ रुपये हो गया।

See also  Sushant ने 5 साल में 70 करोड़ कमाए, 55 लाख Rhea पर खर्च किए

कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ा

शुरुआती दिनों के प्रदर्शन के साथ ‘बॉर्डर 2’ ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। विक्की कौशल की ‘छावा’ और रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ जैसी फिल्मों के ओपनिंग वीकेंड कलेक्शन से आगे निकलकर इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी मजबूत पकड़ साबित की है।

फिल्म से जुड़ी जानकारी

बॉर्डर 2, जे.पी. दत्ता की 1997 में आई सुपरहिट फिल्म बॉर्डर का सीक्वल है। यह फिल्म 1971 के भारत-पाक युद्ध पर आधारित है, जिसमें इस बार कहानी को पहले से कहीं बड़े स्तर पर दिखाया गया है। फिल्म में थल सेना के साथ-साथ वायुसेना और नौसेना के अभियानों को भी प्रमुख रूप से दर्शाया गया है।

फिल्म का निर्माण गुलशन कुमार की टी-सीरीज़ ने जे.पी. दत्ता की जेपी फिल्म्स के साथ मिलकर किया है। मुख्य कलाकारों के अलावा मोना सिंह, सोनम बाजवा, अनन्या सिंह और मेधा राणा भी फिल्म में अहम भूमिकाओं में नजर आई हैं।

See also  Abujhmad to Raipur: पहली बार शहर देखा, विधानसभा में कुर्सियां देख रह गए दंग; ये है अबूझमाड़ के युवाओं की भावुक कर देने वाली कहानी