नई दिल्ली। अगर आपका खाता स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में है और आपको ब्रांच से जुड़ा कोई जरूरी काम है, तो उसे आज ही यानी शुक्रवार (22 मई) को निपटा लें। ऐसा इसलिए क्योंकि शनिवार, 23 मई से लेकर 28 मई 2026 के बीच एसबीआई की शाखाएं लगातार 6 दिनों तक बंद रह सकती हैं। ऐसे में आपकी लापरवाही से आपका बड़ा नुकसान हो सकता है।

क्यों बंद रहेंगे बैंक? जानिए वजह

बैंकों में कामकाज प्रभावित होने के पीछे वीकेंड, कर्मचारियों की हड़ताल और त्योहार की छुट्टियां हैं।

  • 23-24 मई (शनिवार और रविवार): 23 मई को महीने का चौथा शनिवार है और 24 मई को रविवार, जिसके कारण देश भर के बैंक बंद रहेंगे।
  • 25-26 मई (सोमवार और मंगलवार): ऑल इंडिया स्टेट बैंक ऑफ इंडिया स्टाफ फेडरेशन ने अपनी मांगों को लेकर देशभर में दो दिन की बैंक हड़ताल (SBI Bank Strike) का ऐलान किया है।
  • 27-28 मई (बुधवार और गुरुवार): बकरीद (Eid-ul-Adha) के त्योहार के चलते रिजर्व बैंक (RBI) ने अलग-अलग राज्यों में दो दिन की छुट्टी घोषित की है। अधिकांश हिस्सों में 27 मई को और कुछ जगहों पर 28 मई को छुट्टी रहेगी।
See also  CG News: रायपुर में स्वाइन फ्लू के फिर मिले चार नए मरीज, अलग-अलग अस्पतालों में इलाज जारी

हड़ताल से आम जनता पर क्या होगा असर?

यह हड़ताल क्लर्क और अन्य स्टाफ (Workmen Category) की तरफ से बुलाई गई है, इसलिए सीधे तौर पर पब्लिक डीलिंग वाले काम ठप हो जाएंगे। बैंकों में चेक क्लियरिंग (Check Clearing), कैश जमा-निकासी और पासबुक अपडेट जैसे काम पूरी तरह प्रभावित रह सकते हैं।

कर्मचारियों की क्या हैं मांगें?

एसबीआई स्टाफ फेडरेशन ने बैंक मैनेजमेंट के सामने 16 प्रमुख मांगें रखी हैं। इसमें मुख्य रूप से मेसेंजर्स और आर्म्ड गार्ड्स की नई भर्ती, नेशनल पेंशन सिस्टम (NPS) में बदलाव, कर्मचारियों के ट्रांसफर की नीति में सुधार और इंश्योरेंस-म्यूचुअल फंड बेचने (Cross Selling) के नाम पर कर्मचारियों पर बनाए जाने वाले दबाव को रोकने जैसी मांगें शामिल हैं। अगर आप परेशानी से बचना चाहते हैं, तो आज ही अपनी नजदीकी एसबीआई ब्रांच (SBI Branch) पहुंचकर अपना काम पूरा कर लें।