टीआरपी न्यूज मुंबई। देश में कोरोना वायरस से आठवीं मौत दर्ज की गई है। मुंबई में 68 साल के फिलिपिंस मूल के एक नागरिक की मौत हो गई। इस शख्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक, किडनी फेल होने और सांस की परेशानी के कारण मौत हुई है। महाराष्ट्र पर कोरोना वायरस का सबसे ज्यादा असर देखने को मिला है। यहां अब तक 89 मरीज सामने आ चुके हैं और तीन की मौत गई है।

कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच राजधानी दिल्ली समेत देश के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन शुरू हो गया है। लोगों को घरों में रहने और सोशल डिस्टेंसिंग की पालन करने को कहा गया है ताकि कोरोना वायरस को फैलने से रोका जा सके। इस बीच भारत में समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस पीड़ितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। पूरे भारत में 31 मार्च तक ट्रेनें रोकी जा चुकी हैं।

See also  देश में अब सामने आया ग्रीन फंगस का पहला मामला... ज्यादा खतरनाक और अधिक जानलेवा है इसका संक्रमण

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।