मुंबई/नई दिल्ली। कोरोना के चलते लॉकडाउन के बीच शेयर बाजार फिर बड़ी गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 2307.16 अंकों की गिरावट के साथ 27,608.80 पर खुला। वहीं निफ्टी पर कारोबार की शुरुआत 8.66 पर्सेंट की गिरावट के साथ 7,945.70 पर हुई। सेंसेक्स के सभी शेयर लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। आज सुबह जब बाजार खुला तो शुरुआती 15 मिनट के कारोबार में निवेशकों के 8 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

बाजार खुलते ही 150 शेयर ने लोअर सर्किट को हिट किया, जबकि 340 शेयर अपने 52 सप्ताह के न्यूनतम स्तर पर ट्रेड कर रहा है।
कारोबार शुरू हुए मात्र 15 मिनट हुए हैं। सुबह 9.32 बजे सेंसेक्स 2433 अंकों की भारी गिरावट (8.14 पर्सेंट) के साथ 27482 पर ट्रेड कर रहा था। इस समय निफ्टी 693 अंकों की भारी गिरावट (7.96 पर्सेंट) के साथ 8049 पर ट्रेड कर रहा था। अगर गिरावट का यह सिलसिला बरकरार रहा तो किसी भी पल लोअर सर्किट लग सकता है। सुबह 10.57 बजे दोबारा बाजार में सामान्य कारोबार शुरू होगा।

See also  जनता कर्फ्यू का रायपुर में व्यापक असर, घर से नहीं निकल रहे लोग देखें तस्वीरें

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter परFollow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।