Chhattisgarh Electricity Bill: छत्तीसगढ़ के बिजली उपभोक्ताओं के लिए सरकार ने राहत का बड़ा पिटारा खोल दिया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कबीर जयंती महोत्सव के दौरान ऐलान किया कि अब बिजली का पुराना बकाया बिल भरने के लिए उपभोक्ताओं को तीन महीने का एक्स्ट्रा टाइम मिलेगा। इस दौरान न सिर्फ सरचार्ज माफ होगा, बल्कि बिल में सीधी छूट भी मिलेगी।

सरचार्ज खत्म, टेंशन भी खत्म

सरकार के इस फैसले से उन लाखों लोगों को बड़ी राहत मिली है, जिनका बिल लंबे वक्त से अटका पड़ा है। अब अगले तीन महीने तक बिल जमा करने पर किसी भी तरह का सरचार्ज नहीं लिया जाएगा। यानी जो रकम आप लंबे समय से पेंडिंग छोड़कर घबरा रहे थे, उसे अब बिना किसी एक्स्ट्रा पेनल्टी के चुकाया जा सकेगा।

10 फीसदी की सीधी बचत

अगर उपभोक्ता तय समय सीमा के अंदर अपना बकाया बिल जमा करता है, तो उसे बिल की कुल राशि पर 10% की स्पेशल छूट भी मिलेगी। यानी पुराना बिल भी भरा जाएगा और जेब पर भार भी कम पड़ेगा।

See also  CG News: कुलगाम आतंकी हमले के पीड़ित परिवारों को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 20 लाख रुपये की सहायता

विभाग को उम्मीद है कि इस स्कीम के जरिए सालों से फंसा हुआ पैसा भी रिकवर हो जाएगा। सरकार ने सभी पात्र उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस मौके को हाथ से न जाने दें और जल्द से जल्द अपना बिल निपटा लें।

आम लोगों के लिए यह खबर बड़ी राहत लेकर आई है। सरचार्ज का बोझ झेल रहे हजारों परिवारों के लिए अब बिल जमा करना आसान होगा।