धमतरी। जिले के नगरी ब्लाक के ग्राम मोहलाई में शुक्रवार की रात एक मुरुम खदान में भरा विषाक्त पानी पीने से 12 हिरणों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही वन विभाग के अधिकारी एक् शन में आए और तत्काल जांच शुरू की गई।

इसके बाद अचानकमार से आए स्रिफर डॉग की मदद से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। उसके घर से यूरिया समेत तमाम दूसरी चीजें भी जब्त की गई हैं। तो वहीं मृत हिरणों की लाशों का पोस्टमार्टम करने के बाद उनको अधिकारियों की मौजूदगी में जला दिया गया।

मौके पर पहुंचा वन विभाग का अमला:

गड्ढे में पानी था उसमें यूरिया मिलाया गया था। वन विभाग का अमला तत्काल मौके पर पहुँच गया था सीसीएफ संगीता गुप्ता भी मौके पर पहुँच गयीं थीं। घटना केरेगाओं रेंज ,धमतरी वन मंडल के मोहलाई ग्राम की है.अचानकमार से स्रिफर डॉग तुरंत बुलाया गया।

इन डॉग की मदद से मुलजिÞम को अरेस्ट कर लिया गया है। उसके घर से यूरिया एवं शिकार के अन्य साधन जब्त हुए हैं। मामले की तहकीकात अभी भी जारी है।
तो वहीं मृत हिरणों का पोस्टमार्टम कर उनकी लाशों का अधिकारियों की मौजूदगी में दाह संस्कार कर दिया गया।

See also  भिलाई नगर नगर निगम के इस वार्ड में हो गए दो-दो पार्षद, उपचुनाव के बीच निर्वाचन आयोग का मिला आदेश तो मच गया हड़कंप, जानिए क्या है मामला…

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।