नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा के स्थापना दिवस पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि रविवार को रात 9 बजे हमें 130 करोड़ देशवासियों की ताकत का अहसास हुआ।

समाज के सभी वर्ग और उम्र के लोगों ने कोविड19 के खिलाफ लड़ाई में अपनी एकता और शक्ति का प्रदर्शन किया। पीएम मोदी ने कहा कि यह लड़ाई लंबी है। कोरोना के खिलाफ इस लड़ाई में न हारना और न ही थकना है, बल्कि लंबी लड़ाई के बाद जीतकर निकलना है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना वायरस के खिलाफ लंबी लड़ाई में अपनी पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे लोगों को सलाम करते हुए कहा कि इस युद्ध में हमें थकना नहीं है, आराम नहीं करना है।

आज के समय में देश के सामने केवल इस लड़ाई को जीतने का एकमेव लक्ष्य और ध्येय है।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कोरोना वायरस के खिलाफ लडाई में पीएम केयर कोष में मदद करने के साथ 40 अन्य लोगों को इसी तरह दान करने के लिए प्रेरित करने को कहा।

उन्होंने कहा कि पहले भी लड़ाइयों के दौरान हमारी माताओं-बहनों ने अपने गहने दान किया है। आज की स्थिति भी किसी युद्ध से कम नहीं है। यह युद्ध मानवता की रक्षा के लिए है। इसके लिए मैं प्रत्येक भाजपा कार्यकर्ता से पीएम केयर के लिए दान देने की अपील करता हूं।

मोदी ने साथ ही अपील की कि वे जहां कभी भी जाएं अपना चेहरा ढंका हुआ रखे। घर पर भी अपना चेहरा ढंका हुआ रखें। आज के समय के लिए दुनिया के लिए सोशल डिस्टेंसिंग और अनुशासन का ही मंत्र है।

See also  स्वदेशी 'अस्त्र' से लैस होगा तेजस, ध्वनि से चार गुना तेज मिसाइल के परीक्षण की तैयारी में DRDO

उन्होंने बताया कि सरकार ने आरोग्य सेतु एप विकसित किया है। मैं सभी से इसके बारे में लोगों को बताने की अपील करता हूं, साथ ही सभी प्रयास करें कि 40 दूसरे लोग इसे इंस्टाल करें।

इस एप के जरिए लोगों को अपने आस-पास में कोरोना संक्रमित लोगों की जानकारी मिलेगी। ऐसी विकट स्थिति में इसे हमें सुनिश्चित करना होगा।
इस मौके पर पीएम मोदी ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं से 5 संकल्प लेने को भी कहा जिससे कोरोना को हराने में मदद मिले।

लंबी लड़ाई के लिए तैयार देश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोरोना से चल रही लड़ाई को लंबी जंग बताया। उन्होंने कहा कि देश को लंबी लड़ाई के लिए तैयार होना होगा। इसमें न थकना है, न हारना है। लंबी लड़ाई के बावजूद हमें जीतना है, विजय होकर निकलना है। संकल्प एक है कोरोना के खिलाफ विजय, लड़ाई में जीत।

मोदी ने कहा कि भारत के उठाए कदमों की WHO ने भी तारीफ की है। वह बोले कि कोरोना से निपटने के अबतक के प्रयासों ने अलग उदाहरण प्रस्तुत किया है।

वह बोले कि देश ने वक्त पर कोरोना वायस की गंभीरता को समझा। समय रहते एक व्यापक जंग की शुरुआत की। भारत ने एक के बाद एक बड़े फैसले लिए। मोदी ने कहा कि इसमें केंद्र सभी सरकारों को साथ लेकर आगे चल रही है।

See also  Sawan 2026 : कब से शुरू होगा पवित्र महीना? जानें सभी सोमवार की तारीखें….

मोदी ने कहा कि भारत ने जितनी तेजी से काम किया आज उसकी प्रशंसा भारत के साथ वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन ने भी की है। तमाम देश एकजुट होकर कोरोना से लड़े इसके लिए सार्क बैठक, जी20 सम्मेलन किया गया। भारत ने इन सारे आयोजनों में भारत की भूमिका अहम रही।’

बीजेपी कार्यकर्ताओं से किए 5 आग्रह

1. गरीबों को जितना हो सके राशन देना है।
2. अपने साथ-साथ 5 अन्य लोगों के लिए फेस कवर बनाएं और उन्हें दें।
3. देश की सेवा में लगे लोगों का धन्यवाद करना है। इसमें डॉक्टर-नर्स, सफाई कर्मा, पुलिसवाले, बैंक-पोस्ट ऑफिस कर्मी, अन्य सरकारी मुलाजिम शामिल।
4. आरोग्य सेतु ऐप ज्यादा से ज्यादा लोगों के फोन में डाउनलोड करवाना है। हर एक कार्यकर्ता को कम से कम 40 के फोन में यह डाउनलोड करने को कहा।
5. मोदी ने कहा कि युद्ध के समय लोग देश की मदद को दान देते आए हैं। इसे भी मानवता के खिलाफ जंग समझकर जितना बन पड़े पीएम केयर पंड में दान दिया जाए।

शाह और नड्डा ने भी बधाई दी

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने ट्विटर पर कार्यकर्ताओं को बधाई दी। कहा, “भारत के लोकतंत्र की सच्ची वाहक भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की समस्त कार्यकर्ताओं व देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

अपनी राष्ट्रवादी विचारधारा और सिद्धांतों से भाजपा ने सदैव राष्ट्रहित के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया है।” पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी. नड्डा ने कहा, “भाजपा के 40वें स्थापना दिवस पर मैं सभी कार्यकर्ताओं से कोविड-19 के विरुद्ध लड़ाई में

See also  Corona Update : देश में कोरोना की तीसरी लहर का असर खत्म! पिछले 24 घंटों में मई 2020 के बाद सबसे कम केस दर्ज, मिले 2503 नए मामले

आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में ज़रूरतमंद लोगों की मदद करने और हमारे स्वास्थ्य के लिए चौबीस घंटे और सातों दिन काम करने वालों का उत्साहवर्धन व आभार प्रकट करने का अनुरोध करता हूं।

भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा राजनीतिक दल है। हम जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।