पटना। लॉकडाउन में बहुत से लोग अपने घर से दूर फंसे हुए है। इसी दौरान एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है, जहां बीवी के मायके में फंसे होने से नाराज पति ने अपनी गर्लफ्रेंड से ही ब्याह रचा लिया।

दरअसल ये घटना बिहार के पटना से लगभग 60 किमी दूर स्थित दुल्हन बाजार की है। जहां धीरज कुमार की पत्नी गुड़िया 1 महीने पहले अपने मायके गई हुई थी। अचानक हुए लॉकडाउन के कारण वो वही फंस गई। जिससे उसका पति काफी नाराज हुआ। लेकिन कोई सुविधा ना होने के कारण महिला अपने ससुराल नहीं लौट पाई।

husband arrested

इसी का फायदा उठाते हुए धीरज ने अपनी प्रेमिका से शादी रचा ली। जब इसकी खबर उसकी पत्नी को हुई तो उसने थाने में इस घटना की शिकायत की। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

बता दें कि इस दंपति का एक 10 का बेटा है। महिला के पति का पहले से ही अफेयर चल रहा था, जिसे लेकर दोनों के बीच आए दिन झगड़े हुआ करते थे।

See also  CG News: पेपर लीक कराया तो जेल,1 करोड़ तक जुर्माना,पीएससी-व्यापमं भर्ती परीक्षा में नकल रोकने विधानसभा सत्र में अधिनियम पेश करने की तैयारी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।