जगदलपुर। बस्तर संभाग रैपिड टेस्ट किट में 3 मजदूरों के कोरोना पॉजीटिव पाए गए तीनों लोगों की पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आई है अर्थात तीनों मजदूर कोरोना संक्रमित नहीं हैं। बस्तर कलेक्टर ने इसकी पुष्टि की है। तीनों लोगों की पीसीआर रिपोर्ट निगेटिव आने से जिला प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

बता दें कि अभी तक बस्तर संभाग के सभी जिला ग्रीन जोन में है। संभाग में अब तक कोई भी पॉजिटिव केस नहीं आया है।
बस्तर कलेक्टर अय्याज तम्बोली ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों ही संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

बता दें कि तीनों मजदूर तेलंगाना में मिर्ची तोड़ने के कार्य में गए हुए थे। वहां से वे वापस लौटे थे। इनमें से दो का बीजापुर में सैंपल लिया गया था और एक का दंतेवाड़ा में सैंपल लिया गया। इन तीनों संदिग्धों का रैपिड टेस्ट किट से जांच करने पर पॉजीटिव पाई गई थी। इसके बाद तीनों मजदूरों के सैंपल को पीसीआर के लिए जगदलपुर मेडिकल कॉलेज भेजा गया था।

See also  Post Office की गजब स्कीम, एक बार लगाएं पैसे…. सिर्फ ब्याज से ही कमा लेंगे....!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।