रायपुर। देश में संक्रमण के बीच शांत चल रहे छत्तीसगढ़ में अचानक कोरोना का विस्फोट हुआ है। सप्ताहभर में ही चार गुना नए मामले सामने आए। आंकड़ों की बात करें तो पिछले 5 दिनाें में ही पॉजिटिव मरीजों की संख्या में 178 का इजाफा हो गया है। अभी तक जिन जिलों में एक भी केस नहीं आए थे, वहां से एक साथ 30 से 40 नए मामले सामने आ रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि घबराने की बात नहीं है। इस बीच लॉकडाउन-5.0 लाने की तैयारी है। जहां ज्यादा केस मिले हैं, वहां से 1 से 16 जून तक सब बंद होगा। इसको लेकर मंगलवार को राज्य सरकार घोषणा कर सकती है।प्रदेश में मजदूरों के आने के बाद से लगातार मामले बढ़ते जा रहे हैं। इसे देखते हुए 1 से 16 जून के बीच पांचवां लॉकडाउन हो सकता है। इसकी रूपरेखा बनाने के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अधिकारियों के साथ मीटिंग कर रहे हैं। जिन जिलों में ज्यादा केस मिल रहे हैं, वहां फुल लॉकडाउन की तैयारी है। हालांकि, इसमें यह देखा जा रहा है कि पूरे जिले में सख्ती होगी या प्रभावित ब्लॉक में ही कड़ाई की जाएगी। सीएम और अफसरों के बीच मीटिंग में ज्यादा प्रभावित जिलों में आवागमन, दुकानें खुलने, कारोबार की अनुमति या समय निर्धारण तय किया जाएगा।

See also  Jagdalpur Jail Marriage: दुष्कर्म केस के आरोपी ने जेल में प्रेमिका संग लिए सात फेरे

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi Newsके अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebookपर Like करें, Twitterपर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।